Skip to content
  बुधवार 1 फ़रवरी 2023
Trending
February 1, 2023महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाईJanuary 31, 20232025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगाJanuary 31, 2023कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्ययJanuary 31, 2023Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहाJanuary 31, 2023डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहकJanuary 31, 2023भारत आने वाले दशकों में सबसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों के रूप में उभरेगाJanuary 31, 2023जीडीपी का 3.3 फीसदी हुआ चालू खाते का घाटा January 31, 2023श्रम बाजार कोविड के पहले के स्तर परJanuary 31, 2023Sun Pharma का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ाJanuary 31, 2023भारत की GDP के 6 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  वित्त-बीमा  विदेश भेज रहे रकम तो पहले जांच-पड़ताल का करें जतन
वित्त-बीमा

विदेश भेज रहे रकम तो पहले जांच-पड़ताल का करें जतन

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —July 21, 2021 8:36 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

पहली बार विदेश रकम भेजने से पहले मन में कई बातें आती हैं। मसलन, रकम कैसे भेजी जाय और इस पर कितना खर्च आएगा आदि। मन में ये बातें उठनी स्वाभाविक हैं, खासकर जब आप मोटी रकम विदेश भेज रहे होते हैं तो चिंताएं और बढ़ जाती हैं। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले रकम भेजने से जुड़े खर्च अच्छी तरह समझ लें और उन माध्यमों या इकाइयों की भी पड़ताल कर लें जिनके जरिये आप रकम भेजेंगे।
कई विकल्प मौजूद
इस समय आप तीन माध्यमों से विदेश रकम भेज सकते हैं। ये हैं बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे वाइज, बुकमाईफॉरेक्स आदि। अगर बड़ी रकम विदेश भेज रहे हैं तो आप सबसे अधिक विश्वसनीय माध्यम चुनना पसंद करेंगे। बैंक विश्वसनीयता के मानदंड पर सबसे अधिक खरे उतरते हैं और हमारे रोजमर्रा का हिस्सा होने के कारण हम इनकी कार्य शैली से भी परिचित होते हैं। आरबीएल बैंक में कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (व्यापार एवं विदेशी मुद्रा, डेबिट कार्ड, कूटनीतिक मिशन खंड) अमिताभ भटनागर कहते हैं, ‘जब आप बैंक के जरिये रकम विदेश भेजने का विकल्प चुनते हैं तो शेष सारी औपचारिकताएं बैंक पूरी करता है। बैंक इस मामले में अधिकृत डीलर 1 श्रेणी में आते हैं और केवल उन्हें ही रकम भेजने के लिए लेनदेन करने का अधिकार होता है। थॉमस कुक जैसी इकाइयां कुछ श्रेणियों के लिए अपवाद हो सकती हैं।’ रकम आप आप भले ही किसी भी माध्यम से भेज रहे हैं लेकिन अंतत: पूरी प्रक्रिया बैंक से ही निपटाई जाती है। हाल के दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी रकम विदेश भेजने के कारोबार में उभरे हैं क्योंकि वे ग्राहकों से अपेक्षाकृत कम शुल्क लेते हैं।
खर्च का रखें ध्यान
विश्वसनीयता, खर्च और पारदर्शिता के बाद एक और महत्त्वपूर्ण बात होती है उस माध्यम या प्लेटफॉर्म का चयन जिसके जरिये आप रकम विदेश भेजेंगे। वाइज में प्रमुख (एशिया प्रशांत एवं पूर्व एशिया विस्तार) प्रमुख वेंकटेश साहा कहते हैं, ‘जिस इकाई के जरिये आप रकम भेज रहे हैं उससे यह जरूर पूछ लें कि वह कितना शुल्क लेगी। मुद्रा विनिमय दर भी लागू होगी और इसे लेकर भी बात पहले ही कर लें। आप कितनी रकम का भुगतान करेंगे और विदेश में संबंधित व्यक्ति या इकाई को कितनी रकम मिलेगी उसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होनी चाहिए।’विदेश रकम भेजने से जुड़े खर्च के दो पहलू होते हैं। सबसे पहले तो लेनदेन शुल्क होता है जो लगभग हरेक इकाई लेती है। दूसरा खर्च विदेशी मुद्रा विनियम पर मार्क-अप फीस होती है। जब आप विदेशी मुद्रा में रकम भेजते हैं या लेनदेन करते हैं तो बैंक आदि मार्क-अप फीस के रूप में एक रकम लेते हैं। इस कारोबार से जुड़े सूत्रों के अनुसार बैंकों का लेनदेन शुल्क 1,200 से 3,000 रुपये हो सकता है। बुकमाईफॉरेक्स इस समय लेनदेन शुल्क के रूप में 750 रुपये लेता है। बुकमाईफॉरेक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी सुदर्शन मोटवानी कहते हैं, ‘बैंक डॉलर, यूरो, पाउंड, कनाडाई डॉलर में विनियम पर 1.5-3.0 प्रतिशत मार्क-अप फीस लेते हैं। जिन देशों में बैंकों में नोस्ट्रो रेमिटेंस सुविधा नहीं होती है वहां यह फीस 4 से 6 प्रतिशत तक हो सकती है। हम डॉलर और यूरो जैसे तेजी से लेनदेन पूरा करने वाली मुद्राओं पर 0.4 प्रतिशत मार्क-अप फीस लेते हैं और यह यदा-कदा ही 0.8 प्रतिशत से अधिक होती है।’ नोस्ट्रो रेमिटेंस सुविधा या नोस्ट्रो खाता किसी घरेलू बैंक का विदेश में वह खाता होता है जिसमें रकम उस देश की मुद्रा में जमा रहती है।
वाइज ने भी शुल्क तय कर रखा है। साहा कहते हैं, ‘रकम जितनी अधिक होती है फीस उतनी कम लगती है। औसतन 5 लाख रुपये से अधिक रकम पर यह फीस 1.7 से 1.8 प्रतिशत होती है। अगर रकम छोटी है तो हम करीब 2 प्रतिशत फीस लेते हैं।’ विनिमय दर को लेकर साहा कहते हैं कि गूगल पर आप जो विनिमय दर देखते हैं हम उसी अनुसार रकम लेते हैं। आपको सही दर मिल रही है या नहीं आप इसकी पड़ताल ऑनलाइन इंटरबैंक रेट देखकर कर सकते हैं। सेवा प्रदाता आपको जिस विनियम दर की पेशकश कर रहा है आप उससे इसकी तुलना कर सकते हैं। इससे मार्क-अप शुल्क के बारे में आपको अंदाजा हो जाएगा।
नियमों की रखें जानकारी
लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत कोई व्यक्ति हरेक वित्त वर्ष अधिकतम 2,50,000 डॉलर रकम भेज सकता है। इसके अलावा 25,000 डॉलर की भी एक सीमा है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। मोटवानी कहते हैं, ‘25,000 डॉलर रकम तक ‘फॉर्म ए2′ में आवश्यक जानकारियां स्वत: आ जाती हैं और हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होती है। रकम इससे अधिक होने पर कागजी हस्ताक्षर की जरूरत होती है।’ इस फॉर्म पर एक बार हस्ताक्षर करने के बाद आप 2.5 लाख डॉलर तक रकम भेज सकते हैं।’
इन बातों पर रखें नजर
रकम विदेश भेजते समय सटीक जानकारी दें ताकि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के झमेले में न पडऩा पड़े। सभी दस्तावेज अच्छी तरह पढऩे के बाद स्वयं इसे भरें न कि दूसरो के भरोसे छोड़ दें। रकम विदेश भेजने से पहले सारी कवायद समय रहते शुरू करें। अंतिम समय में यह कार्य करने से हड़बड़ी में आपको रकम भेजने पर अधिक खर्च का बोझ उठाना पड़ सकता है। आप जितनी रकम विदेश भेजना चाहते हैं उस पर आने वाले तमाम शुल्कों के बारे में पहले ही पूछ लें। इसकी वजह यह है कि कुछ मामलों में विदेश में भी बैंक कुछ रकम काट लेते हैं। इससे प्राप्तकर्ता के हाथ में आवश्यक रकम नहीं आएगी। प्लान अहेड वेल्थ एडवाइजर्स में मुख्य वित्तीय योजनाकार विशाल धवन कहते हैं, ‘अगर आप किसी दूसरे देश में किसी सेवा प्रदाता को रकम भेजे रहे हैं और उसे जरूरत से कम रकम मिलती है तो वह अपनी सेवा नहीं देगा। इससे एक बार फिर आपको पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा और एक मामूली रकम भेजने पर भी भारी भरकम शुल्क चुकाना होगा।’

एनबीएफसीबुकमाईफॉरेक्सबैंकरकमवाइजविदेशविदेशी मुद्रा विनियम
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

भारत आने वाले दशकों में सबसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों के रूप में उभरेगा

January 31, 2023 11:52 PM IST0
आज का अखबार

Economic Survey 2023: क्रेडिट ग्रोथ की रफ्तार रहेगी मजबूत

January 31, 2023 8:09 PM IST0
बैंक

PNB Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, NPA मेंं भी आई कमी

January 30, 2023 3:36 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

January 30, 2023 10:13 AM IST0
आज का अखबार

महामारी के बाद अटल पेंशन की मांग में इजाफा

January 29, 2023 11:50 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Budget 2023 Wishlist
  • GDP Growth
  • Share Market Update
  • बजट सत्र 2023 LIVE
  • Adani Share Crash
  • Economic Survey 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई

February 1, 2023 12:00 AM IST

2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा

January 31, 2023 11:59 PM IST

कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय

January 31, 2023 11:58 PM IST

Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा

January 31, 2023 11:58 PM IST

डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक

January 31, 2023 11:54 PM IST

Latest News


  • महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई
    by संजीब मुखर्जी
    February 1, 2023
  • 2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा
    by सोहिनी दास
    January 31, 2023
  • कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय
    by देव चटर्जी
    January 31, 2023
  • Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा
    by आदिति फडणीस
    January 31, 2023
  • डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक
    by सौरभ लेले
    January 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59549.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59550
490.08%
निफ्टी59550
490%
सीएनएक्स 50014936
810.55%
रुपया-डॉलर81.51
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.6512.71
Kalyan Jewellers118.0512.32
EID Parry542.6011.81
IIFL Finance514.459.45
Suzlon Energy9.809.38
Asahi India Glas510.108.38
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.9012.62
Kalyan Jewellers117.9512.33
EID Parry543.8512.20
Suzlon Energy9.809.50
IIFL Finance513.359.22
Trident34.458.33
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayBudget 2023 WishlistGDP Growth Share Market Updateबजट सत्र 2023 LIVEAdani Share CrashEconomic Survey 2023Rupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us