facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

IDBI Q3 Results: शुद्ध लाभ 60 फीसदी बढ़कर 927 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 7:27 PM IST
IDBI Bank
BS

सार्वजनिक क्षेत्र के IDBI बैंक का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 60 फीसदी बढ़कर 927 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि वित्तीय प्रावधान में कमी और ब्याज आय बढ़ने से उसका लाभ बढ़ा है।

एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक ने 578 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 23 फीसदी बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,383 करोड़ रुपये थी।

तीसरी तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात सुधरकर 13.82 फीसदी हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 21.68 फीसदी था। इसकी वजह से बैंक को इस तिमाही में फंसे कर्जों के लिए 233 करोड़ रुपये का ही वित्तीय प्रावधान करना पड़ा जबकि दिसंबर, 2021 की तिमाही में यह राशि 939 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नई पूंजी नहीं डालेगी सरकार

सरकार इस बैंक में LIC के साथ मिलकर अपनी बहुलांश हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी में है। दोनों की बैंक में सम्मिलित रूप से 94.71 फीसदी हिस्सेदारी है जिसमें से 60.72 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए संभावित निवेशकों से रुचि पत्र मंगाए गए हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement