facebookmetapixel
Advertisement
चीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमण

Paytm की प्रमोटर कंपनी बनाएगी सलाहकार समिति, SEBI के पूर्व प्रमुख दामोदरन करेंगे अगुआई

Advertisement

One97 Communications ने कहा, ‘कंपनी प्रबंधन नियामकीय और अनुपालन व्यवस्था का पालन करते हुए कारोबार की लगातार वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।’

Last Updated- February 09, 2024 | 11:46 PM IST
Paytm

पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने कंपनी में कारोबारी प्रशासन बेहतर और मजबूत करने के लिए एक सलाहकार समिति बनाने का फैसला किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को आज बताया कि तीन सदस्यों की इस समिति की अध्यक्षता भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन रह चुके एम दामोदरन करेंगे। कल ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा था कि उसने भी पेटीएम पेमेट्स बैंक द्वारा लगातार नियमों का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण कार्रवाई की है और उसमें पेटीएम ऐप का कोई दोष नहीं है।

कंपनी ने बताया कि सलाहकार समिति अनुपालन तथा नियामकीय व्यवस्था मजबूत करने के लिए वन97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल के साथ मिलकर काम करेगी। समिति में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के पूर्व अध्यक्ष मुकुंद चितले और आन्ध्रा बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य रामचंद्रन राजारामन भी हैं। जरूरत पड़ने पर समिति में और सदस्य भी लिए जाएंगे।

वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा, ‘कंपनी प्रबंधन नियामकीय और अनुपालन व्यवस्था का पालन करते हुए कारोबार की लगातार वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।’

कंपनी ने यह कदम पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 1 मार्च से जमा-भुगतान समेत ज्यादातर कामकाज से रोकने के आरबीआई के आदेश के बाद उठाया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने बाहरी ऑडिटरों को नियुक्त करने के लिए आशय पत्र (आरएफपी) जारी किया है। ये ऑडिटर कंपनी की अनुपालन प्रक्रिया की जांच करेंगे।

मामले से वाकिफ सूत्रों ने दावा किया कि नोडल खातों की साझेदारी के लिए पेटीएम और बैंकों के बीच बातचीत जल्द ही पूरी होने वाली है। मगर इन खातों का जिम्मा संभालने के लिए आगे आने वाले बैंकों के नाम अभी पता नहीं चले हैं। नोडल खाता एक बैंक खाता होता है, जिसे इंटरमीडियरी खोलते हैं और उसमें ग्राहकों तथा वेंडरों की ओर से रकम रखी जाती है। पेमेंट्स बैंक के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई करते हुए आरबीआई ने कहा था कि वन97 कम्युनिकेशंस और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के नोडल खाते 29 फरवरी तक बंद कर दिए जाएंगे।

बाहरी ऑडिटरों के लिए जारी किए गए आरएफपी और नोडल खातों के लिए साझेदारी के बारे में पक्ष जानने के लिए पेटीएम से संपर्क किया गया मगर खबर लिखे जाने तक उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सूत्रों ने कहा कि बड़े पैमाने पर केवाईसी के उल्लंघन से काले धन को सफेद बनाए जाने की चिंता खड़ी हो गई थी, जिसके कारण आरबीआई ने पिछले हफ्ते विजय शेखर शर्मा की अगुआई वाली फर्म पर सख्त कार्रवाई की थी। इस बीच वन कम्युनिकेशंस ने इस बात से इनकार किया है कि कंपनी, इसकी सहायक इकाइयों तथा संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय शेखर शर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है।

आरबीआई ने भी स्पष्ट किया है कि नियामकीय कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई है, पेटीएम ऐप के खिलाफ नहीं। आरबीआई ने कहा था कि वह अगले हफ्ते इस मसले पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों और उनके जवाबों की सूची जारी करेगी।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement