facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

एक तिहाई घटा IIFL Finance का गोल्ड लोन, रेटिंग एजेंसी CRISIL ने बताई वजह

Advertisement

क्रिसिल रेटिंग ने IIFL Finance Limited की बैंक सुविधाओं और दिए जाने वाले विभिन्न कर्जों को रेटिंग निगरानी और विकासशील प्रभावों के तहत रखा है।

Last Updated- July 14, 2024 | 10:17 PM IST
IIFL Finance's gold loan reduced by one third, rating agency CRISIL gave the reason एक तिहाई घटा IIFL Finance का गोल्ड लोन, रेटिंग एजेंसी CRISIL ने बताई वजह

IIFL Finance Limited: आईआईएफएल फाइनैंस लिमिटेड का गोल्ड लोन एयूएम 3 महीने में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक घटकर जून 2024 में करीब 16,000 करोड़ रुपये रह गया है, जो मार्च 2024 में 23,354 करोड़ रुपये था।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पर्यवेक्षण संबंधी चिंता को लेकर मार्च 2024 में आईआईएफएल फाइनैंस पर नए गोल्ड लोन की स्वीकृति और ऋण जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है।

IIFL फाइनैंस के आंकड़ों से पता चलता है कि एक साल पहले गोल्ड लोन के कारोबार में प्रबंधन के तहत संपत्ति (AUM) 22,142 करोड़ रुपये थी।

क्रिसिल ने एक बयान में कहा है कि इस समूह के अन्य प्रमुख व्यवसाय जैसे होम लोन, माइक्रोफाइनैंस, संपत्ति के बदले ऋण और अन्य पर रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का सीधा असर नहीं पड़ा है।

क्रिसिल रेटिंग ने IIFL Finance Limited की बैंक सुविधाओं और दिए जाने वाले विभिन्न कर्जों को रेटिंग निगरानी और विकासशील प्रभावों के तहत रखा है। रेटिंग एजेंसी ने शॉर्ट टर्म रेटिंग ए1 प्लस बरकरार रखा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की ओर से मांगी गई जानकारी के जवाब में IIFL फाइनैंस ने कहा, ‘सूचीबद्ध कंपनी होने के कारण आईआईएफएल फाइनैंस लिमिटेड नियामक दिशानिर्देशों से बंधा है, जिसके मुताबिक हम फाइनैंशियल डेटा या प्रदर्शन की चाल का तब तक खुलासा नहीं कर सकते, जब तक कि इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा न हो। औपचारिक रूप से पहली तिमाही के परिणाम जारी किए जाने पर हम जल्द से जल्द इसे सार्वजनिक करेंगे।’

क्रिसिल ने कहा कि जब तक प्रतिबंध वापस नहीं लिए जाते हैं, गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में गिरावट जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement