facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

त्योहार खत्म, क्रेडिट कार्ड से खर्च कम

Advertisement
Last Updated- December 27, 2022 | 12:01 AM IST
Transactions through UPI linked RuPay cards doubled, transactions worth Rs 63,825 crore UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन

त्योहारों का मौसम खत्म होने के कगार पर है। उपभोग गतिविधियों में भी मंदी आई है। इस कारण नवंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च 11 फीसदी कम होकर 1.15 लाख करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि, यह लगातार नौवें महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में खर्च 29 फीसदी अधिक था।

विशेषज्ञों ने कहा कि ई-कॉमर्स के लेनदेन की बढ़ती हिस्सेदारी के चलते कार्ड से किया जाने वाला खर्च लगातार 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। कोविड महामारी के कारण कम हो गए यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के खर्च में अब तेज बढ़ोतरी हुई है। इससे क्रेडिट कार्ड से खर्च में वृद्धि हुई है। अक्टूबर में त्योहारी सीजन की खपत गतिविधियों के कारण क्रेडिट कार्ड का खर्च 1.29 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

एचडीएफसी बैंक ने अपने खर्च में 13 फीसदी की गिरावट देखी, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के खर्च में 15 फीसदी की गिरावट आई और ऐक्सिस बैंक में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई। एसबीआई कार्ड के खर्च में लगभग 10 फीसदी क्रमिक गिरावट देखी गई।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement