facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

सरकारी बॉन्ड की यील्ड 2 महीने के उच्च स्तर पर, अमेरिकी ट्रेजरी का प्रतिफल 4.34 फीसदी हुआ

Advertisement

बाजार हिस्सेदारों का कहना है कि बेंचमार्क बॉन्ड पर 7.12 प्रतिशत यील्ड पर तकनीकी प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है और यह अमेरिकी यील्ड में बढ़ोतरी न होने तक बना रह सकता है।

Last Updated- April 02, 2024 | 11:35 PM IST
Bonds

सरकारी बॉन्ड की यील्ड मंगलवार को बढ़कर 2 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई। सरकार के 10 साल के मानक बॉन्ड का प्रतिफल 6 आधार अंक बढ़कर 7.12 प्रतिशत पर बंद हुआ। यह 31 जनवरी, 2024 के बाद का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को यह 7.06 प्रतिशत पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण तमाम बाजार बंद थे। नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन होने के कारण सोमवार को कारोबार नहीं हुआ।

10 साल के बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी का प्रतिफल करीब 14 आधार अंक बढ़कर 4.34 प्रतिशत हो गया। यह विनिर्माण के आंकड़े जारी होने के बाद हुआ, जब पिछले महीने में परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रत्याशित रूप से 50.3 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 के बाद इसका पहला प्रसार है।

इसके परिणामस्वरूप जून में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दर में कटौती की उम्मीद पर असर पड़ा है। सीएमई फेडवाच टूल के मुताबिक जून में दर में कटौती की उम्मीद 50 प्रतिशत से नीचे आ गई, जो संभवतः 1 सप्ताह पहले 70.1 प्रतिशत रहीं।

पीएनबी गिल्ट्स में वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा, ‘अमेरिकी यील्ड के कारण भारत में भी यील्ड बढ़ा है। मजबूत पीएमआई आंकड़ों के बाद अमेरिका और चीन में जून में दर में कटौती की उम्मीद उल्लेखनीय रूप से कम हुई है।’

बाजार हिस्सेदारों का कहना है कि बेंचमार्क बॉन्ड पर 7.12 प्रतिशत यील्ड पर तकनीकी प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है और यह अमेरिकी यील्ड में बढ़ोतरी न होने तक बना रह सकता है। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा कि 7.12 प्रतिशत के स्तर (बेंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड) प्रतिरोध है, और अगर अमेरिकी यील्ड में अब से उल्लेखनीय वृद्धि नहीं होती है तो यह बदल सकता है।

VRRR नीलामी

बैंकिंग व्यवस्था से नकदी निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन दिन की 2 वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी कराई है, क्योंकि सोमवार को नकदी 78,422 करोड़ रुपये अधिशेष की स्थिति में पहुंच गई थी।

पहले 3 दिन की वीआरआरआर नीलामी में बैंकों ने 32,105 करोड़ रुपये जमा किए, जबकि अधिसूचित राशि 1 लाख करोड़ रुपये थी। दूसरी नीलामी में बैंकों ने 21,325 करोड़ रुपये जमा किए जबकि अधिसूचित राशि 50,000 करोड़ रुपये थी। बैंकों ने 6.49 प्रतिशत भारित औसत दर पर अपना धन जमा किया।

बाजार हिस्सेदारों की नजर अब मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आने वाले परिणामों पर है, जो शुक्रवार को होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि घरेलू दर तय करने वाली समिति रीपो रेट 6.50 प्रतिशत बरकरार रखेगी।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement