facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक की रिकार्ड कमजोरी पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:32 PM IST

आज दोपहर के कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए अब तक के निम्नतम स्तर 50.65/67 के स्तर पर आ गया। विदेशी बाजारों में डॉलर की तेजी, फंडों से पूंजी प्रवाह में गिरावट और महीने का आखिरी होने के कारण रुपया कमजोरी पड़ गया।
विदेशी मुद्रा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक विदेशों में डॉलर में आई तेजी के कारण विदेशी बैंकों को घरेलू बाजारों में सस्ते दरों पर अमेरिकी मुद्रा की खरीददारी करने का मौका मिल गया है, जिससे डॉलर की बिक्री डिलीवरी नहीं होनेवाले वायदा कारोबारों में करके बैंकों द्वारा तुरंत मुनाफा कमाने की होड़ मची हुई है।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया आज 50.69 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जिसमें कल के बंद हुए 50.46/47 प्रति डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई। पिछली बार 2 दिसंबर, 2008 को रुपया कारोबारी दिन के तहत 50.60 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया था। पिछले चार दिनों के कारोबार के तहत भारतीय रुपये में 85 पैसे की कमजोरी रही है यानी 1.71 फीसदी की गिरावट।
शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली किए जाने से भी रुपया दबाव में देखा जा रहा है। इस वर्ष के दौरान अब तक इन्होंने 1.6 अरब डॉलर का निवेश बाजार से बाहर निकाला है।

Advertisement
First Published - February 27, 2009 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement