facebookmetapixel
Advertisement
सिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJP

डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:46 AM IST

लगातार तीसरे दिन कमजोरी के रुख को जारी रखते हुए भारतीय रुपया आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 30 पैसे कमजोर हुआ।
एशियाई शेयर बाजारों में आई कमजोरी, डॉलर के मुकाबले अन्य एशियाई मुद्राओं में गिरावट, निर्यातकों एवं बैंकों द्वारा डॉलर की मांग आदि कारणों के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़क गया।
अंतरबैंकीय विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 48.33 के स्तर पर पहुंचा, जिसमें कल बंद हुए 48.02/48.03 के स्तर में 30 पैसे की कमजोरी रही।
डीलरों का कहना है कि एशियाई मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मुकाबले कमजोरी, डॉलर की बढ़ती मांग और सुस्त एशियाई बाजारों के चलते भारतीय रुपया काफी दबाव में आ गया।
कल अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1.6 फीसदी की गिरावट यानि 76 पैसे कमजोर होकर एक सप्ताह के निचले स्तर 48.02/03 रुपये पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - December 23, 2008 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement