facebookmetapixel
Advertisement
Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भी

आरबीआई घटने नहीं देगा नकदी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:43 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)ने कहा है कि वह वित्तीय प्रणाली में पर्याप्त तरलता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध्द है और बाबत सभी आवश्यक कदम उठाने को लेकर प्रतिबध्द है।


आरबीआई के डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन ने यहां संवाददाताओं को बताया ‘मूल रूप से शनिवार को घोषित किए गए उपायों से पता चलता है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक सभी बाजारों में पर्याप्त तरलता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध्द है।’

उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से अब तक रिजर्व बैंक यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश का वित्तीय बाजार सुचारु रूप से काम करे और तंत्र में पर्याप्त तरलता उपलब्ध रहे, सतत रूप से काम करता रहा है।  राकेश मोहन ने कहा कि रिजर्व बैंक का लक्ष्य कर्ज प्रवाह को सुचारू ढंग से बनाए रखने का भी है।

 रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए और तरलता सुनिश्चित करने के लिए रिजर्व बैंक ने शनिवार को पंजीकृत हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों को विदेशी बाजारों से अल्पावधि के फंड जुटाने की अनुमति प्रदान की है।

रिजर्व बैंक ने पिछले एक महीने में सीआरआर में 350 आधार अंकों और एसएलआर में 100 आधार अंकों की कमी कर बैंकिंग तंत्र में 2,70,000 करोड़ रुपए तरलता का प्रवाह किया। बैंक ने अल्पावधि की उधारी दर (रेपो दर) में भी 150 आधार अंकों की कमी कर इसे 7.5 फीसदी पर ला दिया।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement