facebookmetapixel
Advertisement
रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा? भारत पर 100% टैरिफ लगाने की राह में अमेरिका ने बढ़ाया कदमकच्चे तेल में गिरावट, ब्रेंट 108 डॉलर के करीब; अमेरिकी भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबावयोगी सरकार की पहल, स्वयं सहायता समूहों के 3,000 से ज्यादा उत्पाद अब ऑनलाइन बिकेंगेOpening Bell: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार; Paytm शेयर 3% उछलेमथुरा में एथेनॉल प्लांट को योगी कैबिनेट की मंजूरी, खिलौना निर्माण के लिए भी नई नीतिStocks To Watch Today: बाजार खुलने से पहले जान लें इन शेयरों की खबरें, BHEL से सात्विक ग्रीन एनर्जी तक कई स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंभारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंता

रिजर्व बैंक को मिले 2 और एसएफबी लाइसेंस के आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:27 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज कहा कि उसे ‘ऑन टैप’ लघु वित्त बैंक (एसएफबी) लाइसेंस दिशानिर्देश, 2019 के तहत दो और इकाइयों से लाइसेंस के लिए आवेदन मिला है। इसके साथ कुल आवेदकों की संख्या 6 हो गई है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में बताया है कि कॉस्मेया फाइनैंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने लघु वित्त बैंक के लइसेंस के लिए आवेदन किया है।  
बेंगलूरु की टैली सॉल्यूसंस प्राइवेट लिमिटेड एक तनकीक एवं नवोन्मेष कंपनी है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह छोटे व मझोले कारोबारियों (एसएमबी) को बिजनेस सॉफ्टवेयर मुहैया कराती है। 1986 में स्थापित टैली सॉल्यूशंस के प्रमुख तेजस गोयनका हैं और शीला गोयनका चेयरपर्सन हैं। कंपनी के वाइस चेयरपर्सन भरत गोयनका हैं। 

वहीं कॉस्मेया फाइनैंशियल मुंबई की कंपनी है, जो वित्तीय मध्यस्थता में सहायक का काम करती है। इसके दो निदेशक सौमन घोष और सुरेश तिरुवनंतपुरम विश्वनाथन हैं। कंपनी की पेड-अप इक्विटी पूंजी 1.51 करोड़ रुपये है और नवंबर 2020 में इसे शामिल किया गया। इसके पहले रिजर्व बैंक को एसएफबी लाइसेंस के लिए 4 आवेदन मिले थे।

Advertisement
First Published - August 31, 2021 | 2:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement