facebookmetapixel
Advertisement
Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO की उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारीतेल महंगा, सोना सस्ता! पश्चिम एशिया की जंग में ‘सेफ हेवन’ गोल्ड क्यों नहीं चढ़ रहा?Equity Funds: इक्विटी होल्डिंग में कौनसा फंड हाउस रहा अव्वल? अगस्त में इन 5 फंड्स का रहा जलवा250,000 नौकरियां! त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने खोला नौकरियों का पिटारामहंगी हो रही खाने की थाली, प्याज 50% तो अदरक 70% से ज्यादा महंगा; बारिश और जंग ने बढ़ाई परेशानीNPCI ने UPI पर चार्ज लगाने के लिए बैंकों से शुरू की चर्चा, ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर लगेगी फीस!

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ने बनाया फंड

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:03 PM IST

देश भर में डिजिटल भुगान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज कहा कि वह  500 करोड़ रुपये की पूंजी से पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (पीआईडीएफ) का गठन कर रहा है। इसके लिए रिजर्व बैंक ने 250 करोड़ रुपये का शुरुआती अंशदान किया है, जो फंड का आधा है। शेष राशि कार्ड जारी करने वाले बैंकों और देश में कार्ड नेटवर्क का परिचालन करने वालों की ओर से आएगी।
इस फंड का गठन टियर-3 से टियर-6 तक के केंद्रों व पूर्वोत्तर राज्यों में भौतिक व डिजिटल प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) बुनियादी ढांचा बढ़ाने के लिए किया गया है। यह भारत के भुगतान और समाधान व्यवस्था 2019-2021 के प्रस्तावित विजन दस्तावेज के अनुरूप है।
समर्पित फंड डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचा बढ़ाने के लिए है, जिस पर आने वाले खर्च का वहन कार्ड जारी रने वाले बैंक और कार्ड नेटवर्क करेंगे और अगर धन की कमी आती है तो जरूरत पडऩे पर केंद्रीय बैंक भी इसमें अंशदान करेगा। यह फंड सलाहकार परिषद द्वारा संचालित होगा, लेकिन इसका प्रबंधन एवं प्रशासन रिजर्व बैंक करेगा।
रिजर्व बैंक ने कहा, ‘कई साल से देश में भुगतान के तरीकों में विविधता आई है और बैंक खातों, मोबाइल फोन, कार्ड आदि का विकल्प इस्तेमाल होने लगा है। भुगतान प्रणाली में डिजिटलीकरण को आगे और बल देने के लिए यह जरूरी है कि देश भर में इसके लिए उचित बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए। खासकर उन इलाकों में व्यवस्था की जरूरत है, जहां सेवाएं कम हैं।’
विजन दस्तावेज में कहा गया है कि पीओएस लेन देन में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल 2021 तक इससे कुल लेन देन का 44 प्रतिशत हो जाएगा। देश भर में कार्ड की स्वीकार्यता के लिए बुनियादी ढांचा बढऩे के साथ खासकर छोटे केंद्रों सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है, जिससे कार्ड से संपर्करहित भुगतान की व्यवस्था हो सके।
पीओएस इन्फ्रास्ट्रक्चर बढऩे से कैश की मांग समय के साथ साथ बढऩे की संभावना है। विजन दस्तावेज में अनुमान लगाया गया है कि 2021 तक करीब 50 लाख सक्रिय पीओएस होंगे। पिछले साल रिजर्व बैंर ने एक्सेप्टेंस डेवलपमेंंट फंड का प्रस्ताव किया था, जिसका इस्तेमाल छोटे शहरों में कार्ड स्वीकार्यता संबंधी बुनियादी ढांचा के विकास में करना था।

Advertisement
First Published - June 6, 2020 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement