facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

यूपीआई से 2 माह में जुड़ेगा रुपे क्रेडिट कार्ड : एनपीसीआई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:21 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) दिलीप असबे ने आज कहा कि यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से रुपे क्रेडिट कार्ड को जोड़कर कामकाज अगले 2 महीने में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्जनिक क्षेत्र की कुछ इकाइयों ने यूपीआई के साथ कार्ड को जोड़ने को लेकर रुचि दखाई है।
एनपीसीआई इस मसले पर एक दिशानिर्देश तैयार कर रहा है, जिसे अगले 10 दिन में भारतीय रिजर्व बैंक के पास मंजूरी के लिए
भेजा जाएगा। बड़े पैमाने पर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले जैसे एसबीआई कार्ड, बीओबी कार्ड, ऐक्सिस बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है और इस सिलसिले में एनपीसीआई को प्रस्ताव भेजा है। विभिन्न पक्षकारों के साथ बातचीत करके एनपीसीआई इसके लिए दिशानिर्देश बना रहा है और एक औपचारिक प्रस्ताव रिजर्व बैंक के पास भेजा जाएगा। रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद यह परिचालन में आ जाएगा।
असबे ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड दो महीने में परिचालन में आ जाएंगे। हम बीओबी कार्ड, एसबीआई कार्ड, ऐक्सिस बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया से बातचीत कर रहे हैं। हम अगले 10 दिन में अपना प्रस्ताव  रिजर्व बैंक को सौंपने की स्थिति में होंगे। मंजूरी मिलते ही हम दो महीने में इसे शुरू कर देंगे।’
उन्होंने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि किस तरह से हम बाजार बढ़ा सकते हैं। मकसद यह है कि हम किस तरह से 25 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंच सकते हैं और बैंक किस तरह से छोटे क्रेडिट देना शुरू कर सकते हैं। साथ ही हम यह भी देख रहे हैं कि 5 करोड़ व्यापारी किस तरह से इस क्रेडिट को स्वीकार करना शुरू कर सकते हैं। हमें छोटे कारोबारियों का ध्यान रखना होगा और उन्हें एमडीआर से बचाना होगा। साथ ही इस समय क्रेडिट कार्ड से सेवाएं दे रहे कारोबारियों की सेवाएं जारी रखने की कवायद होगी।’

Advertisement
First Published - July 23, 2022 | 2:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement