facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

हिस्सेदारी घटाने के नियमों में ढील नहीं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:20 PM IST

आईडीबीआई बैंक के नए खरीदार को अधिग्रहण के बाद लंबी अवधि में प्रवर्तक हिस्सेदारी घटाने के नियमों में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से खास छूट मिलने के आसार नहीं हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्त बिचौलियों ने आरबीआई के उन दिशानिर्देशों में छूट की मांग की थी, जिनके तहत प्रवर्तक हिस्सेदारी को 15 साल में घटाकर 26 फीसदी करना होता है। आरबीआई ने सरकार और उसके सलाहकारों के साथ चर्चा में कहा था कि उसके मौजूदा दिशानिर्देश ही लागू होंगे। आरबीआई के प्रवक्ता को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला। अ​धिकारी ने कहा कि प्रवर्तकों को लंबी अवधि में अपनी हिस्सेदारी घटानी होती है, इसलिए केंद्र ने परिचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए नए खरीदार को कुछ रियायत देने की मांग की थी। निवेशकों के लिए रोडशो पूरे होने के तुरंत बाद आरबीआई से अगले चरण की बातचीत होने के आसार हैं। अधिकारी ने कहा कि निवशकों के आग्रहों और उनकी प्रतिक्रिया पर आरबीआई के साथ फिर चर्चा की जाएगी।
केंद्र आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक  विनिवेश के लिए जुलाई के अंत तक अभिरुचि पत्र मंगाने का विचार कर रहा है, इसलिए रिजर्व बैंक के साथ चर्चा जल्द पूरी होगी। केंद्र ने हाल ही में अमेरिका में रोडशो समाप्त किए हैं। वरिष्ठ सरकारी अ​धिकारी संभावित निवेशकों से मिल रहे हैं ताकि इस बिक्री के लिए उनकी प्रतिक्रिया हासिल की जा सके।
उनकी प्रतिक्रिया के साथ केंद्र फिर आरबीआई से मिलेगा ताकि बेहतर से बेहतर तरीके से सौदे का खाका तैयार किया जा सके, जो नियामक और निवेशकों दोनों को स्वीकार्य हो। अधिकारी ने कहा कि अब से पहले कभी किसी बैंक का रणनीतिक विनिवेश नहीं किया गया है, इसलिए व्यापक चर्चा होने के आसार हैं। यह सार्वजनिक क्षेत्र के दो अन्य बैंकों के निजीकरण के लिए एक तरह से कसौटी होगा।
बैंकिंग नियामक के साथ चर्चा में कंपनियों को आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश में भागीदारी की मंजूरी देने का मुद्दा भी शामिल किया गया है। हालांकि आरबीआई ने जवाब दिया है कि बैंकिंग क्षेत्र के लिए उसके मौजूदा नियम बरकरार रहेंगे। आरबीआई ने नवंबर 2021 में एक आंतरिक कार्यदल की ​कई सिफारिशें स्वीकार करते हुए कहा था कि वह समूह की इन सिफारिशों की अब भी पड़ताल कर रहा है कि औद्योगिक घरानों को बैंकों के परिचालन की मंजूरी दी जाए या नहीं।
इसके अलावा प्रवर्तकों के लिए 26 फीसदी मताधिकार की मौजूदा सीमा हटाने के आग्रह को आरबीआई ने खारिज कर दिया है, जिस पर केंद्र ने भी सहमति जताई है। इसका मतलब है कि नए प्रवर्तक को अधिकतम 26 फीसदी मताधिकार मिलेगा, चाहे आईडीबीआई बैंक में वह 50 फीसदी या उससे अधिक हिस्सेदारी ही क्यों न खरीदे। हालांकि केंद्र का रुख एकदम साफ है कि प्रबंधन नियंत्रण नए खरीदार को सौंपा जाएगा और सरकार तथा एलआईसी शेष हिस्सेदारी अपने पास बने रहने के बावजूद प्रबंधन में दखल नहीं देंगी। नए खरीदार को नया प्रबंधन, अहम कार्मिक नियुक्त करने और इस ऋणदाता में बेहतर प्रबंधन प्रक्रियाओं को लागू करने के अधिकार मिलेंगे। इस समय आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी और एलआईसी की हिस्सेदारी 49.24 फीसदी है।

Advertisement
First Published - June 13, 2022 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement