facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

ओबीसी को 197 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स (ओबीसी) का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 196.82 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 99.44 करोड़ रुपये का शुध्द घाटा हुआ था।
ओबीसी ने अपने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 30 फीसदी बढ़कर 2,689.38 करोड़ रुपये रही, जबकि पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसकी आय 2,071.01 करोड़ रुपये थी।
बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2008-09 में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 73 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की है। मार्च 2009 को समाप्त वित्त वर्ष में बैंक का शुध्द लाभ करीब दो गुना बढ़कर 906 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले के वित्त वर्ष 2007-08 में बैंक का शुध्द लाभ 363 करोड़ रुपये था।
इसी प्रकार समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय 9,927.79 करोड़ रुपये रही जबकि इसके पूर्व वित्त वर्ष में बैंक की आय 7,454.84 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - April 27, 2009 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement