facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहत

ऐक्सिस में शिखा आईं, नायक की हुई विदाई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 AM IST

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक के बोर्ड ने शिखा शर्मा को बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है।
ऐक्सिस बैंक के मौजूदा चेयरमैन और सीईओ पी जे नायक को बोर्ड का यह फैसला मंजूर नहीं हुआ और उन्होंने तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वैसे इस साल जुलाई में नायक का कार्यकाल पूरा हो रहा था।
शिखा शर्मा फिलहाल वह आईसीआईसीआई समूह के लाइफ इंश्योरेंस कारोबार आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। ऐक्सिस बैंक की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस पद पर शिखा की नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए होगी।
बोर्ड को आखिर में इस पद के लिए हेमंत कौल और शिखा शर्मा में से किसी एक को चुनना था और बोर्ड ने शर्मा के नाम पर मुहर लगाने को तरजीह दी। ऐक्सिस बैंक के बोर्ड के सदस्यों में 9 में से 8 ने शर्मा के नाम का समर्थन किया।
कौल पिछले साल ही ऐक्क्सि बैंक में रिटेल ऑपरेशन के प्रेसीडेंट इन चार्ज के तौर पर शामिल हुए थे और नायक भी चाह रहे थे कि कौल ही पद पर बैठें। बैंक को शर्मा को प्रबंध निदेशक और सीईओ बनाने के कदम को अमली जामा पहनाने के लिए रिार्व बैंक और ऐक्सिस बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी।

Advertisement
First Published - April 21, 2009 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement