facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोर

निजी क्षेत्र के पुराने बैंकों की बाजार हिस्सेदारी घटी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

दुन ऐंड ब्राडस्ट्रीट द्वारा मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी क्षेत्र के पुराने भारतीय बैंकों की बाजार हिस्सेदारी तेजी से घटती जा रही है।


इसकी जगह नए प्रतिस्पर्ध्दियों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। निजी क्षेत्र के पुराने बैंकों को व्यावसायिक ग्रोथ में मंदी का सामना करना पड़ रहा है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी क्षेत्र के पुराने बैकों की जमाओं में वर्ष मार्च 2007 को समाप्त हुए वर्ष के दौरान छह प्रतिशत की वृध्दि हुई जबकि इसी अवधि में अग्रिम में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ।


रिपोर्ट के मुताबिक इसी अवधि के लिए औसत औद्योगिक ग्रोथ जमाओं के लिए 25 प्रतिशत और अग्रिमों के लिए 31 प्रतिशत था।
रिपोर्ट में 80 अनूसूचित वाणिज्यिक बैंकों को शामिल किया गया। इनमें 23 निजी क्षेत्र के बैंक भी शामिल थे।


निजी क्षेत्र के बैंकों में पुराने बैंकों जैसे फेडेरल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, करूर वैश्य बैंक, सिटी यूनियन बैंक एवं अन्य शामिल किए गए थे।


निजी क्षेत्र के नए आक्रामक बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक एवं कोटक महिन्द्रा बैंक आदि को शामिल किया गया था।


दुन ऐंड ब्राडस्ट्रीट ने इंगित किया है कि एकीकरण आने वाले समय में भारतीय बैंकिंग उद्योग में एक महत्वपूर्ण विषय बन कर उभरेगा।


इसने कहा है कि भारतीय बैंकिंग उद्योग वैश्विक मानकों के हिसाब से काफी बिखड़ा हुआ माना गया था क्योंकि बैंकिंग परिसंपत्ति का 65 प्रतिशत शीर्ष के 10 था और परिसंपत्तियों के 27 प्रतिशत में लगभग 40 बैंकों की हिस्सेदारी थी।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement