facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

सुरक्षित निधि से ईपीएफ पर ब्याज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:02 AM IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने ऊपर बकाया राशि के लिए एक बार फिर अपने 150 करोड़ रुपये के आकस्मिक जमा राशि (कंटीजेन्सी रिवर्ज) का इस्तेमाल करेगा। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2008-09 में संगठन के ऊपर करीब 139 रुपये का बोझ अनुमान है लगाया जा रहा है। 
ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2008-09 के खाताधारकों के लिए 8.5 फीसदी का ब्याज देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी संगठन ने अपने करीब 4.2 करोड़ खाताधारकों को इतने का ही ब्याज दिया था।
संगठन ने अपने ऊपर बकाया राशि के भुगतान का जो रास्ता अपनाया है वह भी पिछले दो सालों में किए गए उपायों की तरह ही है। अगर ईपीएफ 8.39 फीसदी का ब्याज देती है ता उस स्थिति में देने की स्थिति में इस पर बोझ बढना तय माना जा रहा है।
इस बाबत ईपीएफ आयुक्त के चंद्रमौली ने कहा कि अगर फंड 8.39 फीसदी के ब्याज का भुगतान करता है तो इस पर 139 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। चंद्रमौली ने कहा कि इस राशि का निपटारा कंटीजेन्सी रिजर्व से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कंटीजेन्सी रिजर्व ईपीएफ द्वारा अपनी जमा राशि पर अर्जित ब्याज है जिसका इस्तेमाल अपात स्थिति में किया जाता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement