facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

एचडीएफसी को तीसरी तिमाही में लाभ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:51 AM IST

संपत्ति गिरवी रखकर ऋण देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,925.83 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 65 फीसदी कम है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 8,372.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। हालांकि मुनाफे के आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती है क्योंकि वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में बंधन बैंक के साथ गृह फाइनैंस के विलय से कंपनी को करीब 9,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।
तिमाही के दौरान एचडीएफसी ने नियामकीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर 157 करोड़ रुपये कमाया। इस प्रकार अन्य कारकों को छोड़ दिया जाए तो तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 27 फीसदी बढ़कर 3,694 करोड़ रुपये दिखता है जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,908 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 26 फीसदी बढ़कर 4,068 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,239.92 करोड़ रुपये रही थी। अतिरिक्त नकदी को धीरे-धीरे खपाए जाने से शुद्ध ब्याज आय को बल मिला। पहली तिमाही में कंपनी के पास करीब 32,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध थी जो घटकर तीसरी तिमाही में करीब 17,000 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2021 के पहले नौ महीनों के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.4 फीसदी रहा।
तिमाही के दौरान व्यक्तिगत श्रेणी में ऋण मंजूरियों में 32 फीसदी की वृद्धि हुई। इसी प्रकार ऋण वितरण में भी 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि कम ब्याज दर, प्रॉपर्टी कीमतों में नरमी, कुछ राज्यों में स्टांप शुल्क में रियायत और होम लोन के लिए राजकोषीय प्रोत्साहन आदि के कारण होम लोन की दमदार मांग बरकरार रही।
एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन एवं सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा, ‘पिछले नौ महीनों के दौरान व्यक्तिगत ऋण खाते में 80 फीसदी और गैर-व्यक्तिगत ऋण खाते में 20 फीसदी की वृद्धि हुई। लेकिन तिमाही के दौरान व्यक्तिगत ऋण श्रेणी से करीब 137 फीसदी वृद्धि आई जबकि गैर-व्यक्तिगत ऋण खाते की वृद्धि में 37 फीसदी की कमी दर्ज की गई।’ तिमाही के दौरान एचडीएफसी का सकल गैर-निष्पादित ऋण (एनपीएल)1.67 फीसदी रहा। व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो में एनपीएल 0.98 फीसदी रहा जबकि गैर-व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो में यह 4.35 फीसदी।
एचडीएफसी का शेयर आज बीएसई पर पिछले दिवस के मुकाबले 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ 2,657.65 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 2, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement