facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

सामान्य बैंकर बने गोल्डमैन,मोर्गन स्टेनली

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:01 PM IST

फेडरल रिजर्व ने निवेश बैंकर गोल्डमैन सैक्स और मोर्गन स्टेनली को सामान्य बैंक की तरह कार्य करने अनुमति दे दी है। इससे इन बैंकों के लिए क्रेडिट जुटाना आसान हो जाएगा और उन्हें गहरे वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी।

फेड का यह कदम परंपरागत निवेश बैंकिंग मॉडल की समाप्ति माना जा रहा है। यह कदम अमेरिकी सरकार वित्तीय उद्योग को संकट से बचाने के लिए 700 अरब डॉलर के बेल आउट योजना के लिए राजी होने के बाद आया है।

इस कदम से अब इन दोनों वित्तीय संस्थाओं के लिए जमा स्वीकारना और रिटेल बैंक खरीदना और आसान हो जाएगा।

रविवार को फेडरल रिजर्व की ओर से की गई यह घोषणा चरमराते बैंकिंग उद्योग को सहारा देने का एक प्रयास है।  इससे गोल्डमैन और स्टेनली के लिए केंद्रीय बैंक से उधार लेना आसान हो जाएगा। यह मंजूरी इन दोनों संस्थानों द्वारा किए गए आवदेन के बाद दी गई है।

फेड ने अपने बयान में कहा कि इससे गोल्डमैन और स्टेनली भी मेरिल लिंच के साथ एक ही प्लेटफॉर्म में आ जाएंगे जिसे बैंक ऑफ अमेरिका ने पिछले दिनों खरीद लिया था।

गोल्डमैन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस ताजा परिवर्तन के बाद वह देश की चौंथी सबसे बड़ी यूएस बैंक होल्डिंग कंपनी बन जाएगी। उसके लिए अपनी सहायक कारोबारों की परिसंपत्तियों का उपयोग करना आसान हो जाएगा।

इसमें उसकी बैंकिंग इकाई गोल्डमैन सैक्स यूएसए की  150 अरब डॉलर की परिसंपत्तियां भी शामिल हैं। गोल्डमैन अब अधिग्रहण और ऑपरेशन के जरिए जमा में वृध्दि कर सकेगा। 

इसके साथ इस बारे में 36 अरब डॉलर की जमा रखने वाली मोर्गन स्टेनली का कहना है कि फेड रिजर्व से मिले नए दर्जे की मदद से वह वह नए कारोबार में अधिकतम स्थायित्व लचीलापन हासिल कर सकेगा। कुछ रिपोर्टों के अनुसार मोर्गन की अमेरिका के सबसे बड़े बैंक और चीन निवेश कॉर्पोरेशन वाचोविया के साथ बातचीत जारी है।

Advertisement
First Published - September 22, 2008 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement