facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:03 PM IST

रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलें दागने और अपने सैनिक सीमा पार तैनात करने के बाद गुरुवार को बिटकॉइन महीने में सबसे निचले स्तर पर आ गई। इससे जोखिम से जुड़ी परिसंपत्तियों की बिकवाली को बढ़ावा मिला।
बिटकॉइन 7.9 प्रतिशत तक गिरकर 34,324 डॉलर पर आ गई, जो 24 जनवरी से उसका सबसे निचला स्तर है। बिटकॉइन के समान अन्य छोटी मुद्राओं में भी गिरावट आई और उनमें 10.8 प्रतिशत तक की कमजोरी दर्ज की गई। रूस ने धरती, आकाश और समुद्र के जरिये यूक्रेन पर चौतरफा हमला किया है, जो विश्व युद्घ-2 के बाद से यूरोप में किसी एक देश द्वारा अन्य के खिलाफ सबसे बड़ा हमला है और पश्चिमी दुनिया के लिए खतरा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश इन हमलों के बाद रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाएंगे। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसप बोरेल ने भी सख्त वित्तीय प्रतिबंध लगाने का का वादा किया है। वैश्विक शेयर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी आई है, जबकि डॉलर, सोना और तेल कीमतों में तेजी आई है, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित समझी जाने वाली इन परिसंपत्तियों पर दांव लगाया है। यूरोपीय शेयरों में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई।
क्रिप्टो फर्म सोलराइज गु्रप में वित्तीय रणनीति के प्रमुख जोसप एडवाड्र्स ने कहा, ‘हम जिस बात की आशंका जता रहे थे, वही हुआ, और बीटीसी तथा क्रिप्टो बाजारों पर भी शेयरों में गिरावट का असर पड़ा।’    

Advertisement
First Published - February 24, 2022 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement