facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

क्रिप्टो-एनएफटी विज्ञापनों में जोखिम संदेश जरूर हो

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:05 PM IST

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) चाहती है कि क्रिप्टो या नॉन-फंजिबल टोकन (एनएफ टी) जैसी वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों (वीडीए) से संबंधित विज्ञापनों और प्रचारों पर यह संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए कि ‘क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी पर कोई नियमन नहीं है और यह अत्यधिक जोखिम से भरा हो सकता है। इस तरह के लेनदेन में किसी भी तरह के नुकसान की स्थिति के लिए नियामक कोई मदद नहीं कर सकता है।’
यह देखते हुए कि वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों से जुड़े विज्ञापन में उनके जोखिमों का पर्याप्त रूप से खुलासा नहीं किया जाता है, ऐसे में एएससीआई ने इस तरह के विज्ञापन के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। दिशानिर्देश बुधवार को जारी किए गए। ये दिशानिर्देश 1 अप्रैल, 2022 को या उसके बाद जारी की गई सभी वर्चुअल डिजिटल संपत्ति से संबंधित विज्ञापनों पर लागू होंगे। एएससीआई के अनुसार, वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों और सेवाओं के लिए सभी विज्ञापनों को इन दिशानिर्देशों के पालन करने की आवश्यकता है, मसलन वीडीए उत्पादों और वीडीए एक्सचेंजों के लिए सभी विज्ञापनों में यह डिसक्लेमर लगा होना चाहिए कि क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और ये जोखिम से भरे हो सकते हैं और इसके लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए नियामक मददगार नहीं हो सकता है।
एएससीआई का कहना है कि इस तरह के डिसक्लेमर के लिए इस तरह पेश किए जाने चाहिए ताकि एक औसत उपभोक्ता भी इन संदेशों को नजरअंदाज न कर पाए। इस नियम के मुताबिक प्रिंट में विज्ञापन के निचले भाग में विज्ञापन स्थान के कम से कम पांचवें हिस्से के बराबर जगह में इस डिस्क्लेमर के लिए जगह होनी चाहिए जहां संदेश आसानी से पढऩे वाले फॉन्ट में एक सादे पृष्ठभूमि में लिखे जाने चाहिए।
वहीं वीडियो में, डिसक्लेमर विज्ञापन के अंत में रखा जाना चाहिए और इसके टेक्स्ट के साथ ही इसमें वॉयसओवर भी होना चाहिए। वॉयसओवर बोलने की सामान्य गति के साथ इसमें जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। दो मिनट से अधिक लंबे वीडियो के मामले में डिसक्लेमर वीडियो की शुरुआत में और अंत में दोहराया जाना चाहिए। डिसक्लेमर कम से कम पांच सेकंड के लिए स्क्रीन पर दिखना चाहिए।
ऑडियो विज्ञापनों में डिसक्लेमर विज्ञापन के अंत में ही बोला जाना चाहिए। वॉयसओवर बोलने की एक सामान्य गति के आधार पर ही होनी चाहिए और जल्दबाजी में नहीं होनी चाहिए। वहीं 90 सेकंड से अधिक लंबे ऑडियो के मामले में भी डिसक्लेमर ऑडियो की शुरुआत और अंत में दोहराई जानी चाहिए।
वहीं सोशल मीडिया पोस्ट में इस तरह के डिसक्लेमर को कैप्शन के साथ-साथ किसी भी तस्वीर या वीडियो अटैचमेंट में दिया जाना चाहिए। जिन प्रारूपों में जहां अक्षरों की सीमा होती है वहां भी संक्षिप्त डिसक्लेमर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए मसलन ‘क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी पर कोई नियमन नहीं है और यह जोखिम भरा है।’ इसके बाद इसके पूरे डिसक्लेमर के लिए एक लिंक होता है। इसके अलावा डिक्लेमर विज्ञापन की प्रमुख भाषा में दिया जाना चाहिए।
क्या कहते हैं दिशानिर्देश

‘मुद्रा’, ‘प्रतिभूतियों’, ‘संरक्षक’ और ‘डिपॉजिटरी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल वीडीए उत्पादों या सेवाओं के विज्ञापनों में नहीं किया जा सकता है क्योंकि उपभोक्ता इन शर्तों को विनियमित उत्पादों के साथ जोड़ कर देखते हैं
विज्ञापनों में निहित जानकारी उन सूचनाओं या चेतावनियों का खंडन नहीं करेगी जो विनियमित संस्थाएं समय-समय पर वीडीए उत्पादों की मार्केटिंग में ग्राहकों को देती हैं
वीडीए उत्पादों की लागत या लाभ के बारे में जानकारी देने वाले विज्ञापनों में स्पष्ट, सटीक, पर्याप्त और अद्यतन जानकारी होगी। उदाहरण के लिए, ‘शून्य लागत’ में उन सभी लागतों को शामिल करने की आवश्यकता होगी जो उपभोक्ता को की गई पेशकश या लेनदेन से जुड़े हो सकते हैं
पिछले प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी आंशिक या पक्षपातपूर्ण तरीके से नहीं दी जाएगी। 12 महीने से कम की अवधि के लिए रिटर्न शामिल नहीं किया जाएगा।
वीडीए उत्पादों के लिए हर विज्ञापन को स्पष्ट रूप से विज्ञापनदाता का नाम देना चाहिए और उनसे संपर्क करने का एक आसान तरीका मिलना चाहिए (फोन नंबर या ईमेल)। इस जानकारी को इस तरह से पेश किया जाना चाहिए ताकि औसत उपभोक्ता आसानी से समझ सके
वीडीए उत्पादों या एक्सचेंजों में कोई विज्ञापन एक नाबालिग या जो एक नाबालिग की तरह दिखता हो उसे नहीं दिखाया जा सकता है या उसे उत्पाद के साथ जुडऩे या उत्पाद के बारे में बात करते हुए नजर नहीं आना चाहिए

Advertisement
First Published - February 23, 2022 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement