facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

शहरी सहकारी बैंकों का निकाय अगले वर्ष

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:18 PM IST

शहरी सहकारी बैंकों का शीर्ष निकाय नैशनल कोऑपरेटिव फाइनैंशियल ऐंड डेवलपमेंट कंपनी (एनसीएफडीसी) कैलेंडर वर्ष 2023 की शुरुआत तक परिचालन में आ जाएगा।  इसके पहले गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी एनसीएफडीसी सदस्य बैंकों से 300 करोड़ रुपये पूंजी के रूप में जुटाएगी और परिचालन के लिए एक टीम का गठन करेगी।
नैशनल फेडरेशन आफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स ऐंड क्रेडिट सोसाइटीज (एनएएफसीयूबी) के अध्यक्ष जे मेहता ने कहा कि इक्विटी डालने की प्रतिबद्धता मिलने के बाद एनबीएफसी लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। एनएएफसीयूबी को शीर्ष निकाय के गठन का काम सौंपा गया है। कंपनी आईटी और डिजिटल सेवाओं की थोक खरीद और डिजिटल बैंकिंग संबंधी बुनियादी ढांचा विकसित करने, 5 करोड़ यूसीबी ग्राहकों को इसकी सुविधा देने पर काम करेगी। करीब 70 प्रतिशत यूसीबी छोटे और टियर-1 बैंक हैं। उन्हें समर्थन की जरूरत है।
मेहता ने कहा कि ये बैंक जिस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, उस पर पूंजीगत व्यय नहीं करेंगे. बल्कि उन्हें किराये पर यह उपलब्ध होगा और ऐसे में उन्हें बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement
First Published - July 26, 2022 | 1:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement