facebookmetapixel
Advertisement
2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दायर हुई PIL6 साल बाद सरकार ने क्यों बदला UPI का नियम? क्या ₹20,000 करोड़ का खर्च है वजह, जानें 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा39% तक का मिलेगा रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल को पसंद BEL, M&M, टाइटन समेत ये 5 शेयरत्योहारों से पहले खाद्य तेल की रिकॉर्ड खरीदारी, आयात 11 महीने के उच्चतम स्तर परमल्टीबैगर Defence शेयर Solar Industries पर 3 ब्रोकरेज बुलिश, Omnia डील के बाद 46% तक तेजी की गुंजाइश₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर फीस क्यों? समझें 6 साल बाद क्यों बदला नियमछोटे कारोबारियों के लिए विदेश में सामान बेचना हुआ आसान, ₹3 लाख तक के निर्यात पर नहीं चाहिए RCMC2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, कारोबारी बोले: ग्राहकों से वसूली जाएगी रकमPF के लिए वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 12 साल बाद बदलाव; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदासमुद्र में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

बड़ौदा यूपी बैंक: शाखा घटेंगी, 268 शाखाओं का होगा विलय या होंगी बंद

Advertisement

सरकार ने 2019 में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, पूर्वांचल बैंक और काशी गोमती संयुक्त बैंक का विलय कर बड़ौदा यूपी बैंक (BUPB) बनाया था

Last Updated- August 28, 2023 | 10:08 PM IST
Baroda UP Bank to rationalise over 250 branches in semi-urban, rural areas

बड़ौदा यूपी बैंक (बीयूपीबी)ने उत्तर प्रदेश के अर्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी 268 शाखाओं के विलय या बंद करने का फैसला किया है। बैंक ने यह निर्णय संगठनात्मक ढांचे में बदलाव व प्रक्रियाओं में सुधार के लिए किया है। बड़ौदा यूपी बैंक का प्रायोजक बैंक ऑफ बड़ौदा है। गोरखपुर स्थित इस संगठनात्मक बदलाव के लिए बोस्टन कंसल्टिंग समूह को नियुक्त किया है। इस बैंक की 1982 शाखाएं हैं। यह किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की अपनी शाखाओं को तर्कसंगत बनाने की सबसे बड़ी कवायद में से एक हो सकती है।

अयोध्या को छोड़कर बैंक के सभी 29 क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से संबंधित शाखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी गई है। यह दस्तावेज बिज़नेस स्टैंडर्ड ने देखा है। इसके मुताबिक संगठनात्मक बदलाव के लिए शाखाओं को चिह्नित करना प्रमुख हैं। इसमें 268 शाखाओं का विलय या बंद करना शामिल है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने शाखाओं और कर्मचारियों के संगठनात्मक बदलाव के बारे में ईमेल भेजा था लेकिन खबर लिखे जाने तक इसका जवाब नहीं आया।

भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की स्थापना आरआरबी अधिनियम 1976 [23(1)] के तहत की गई थी। सरकार ने 2019 में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, पूर्वांचल बैंक और काशी गोमती संयुक्त बैंक का विलय कर बड़ौदा यूपी बैंक (बीयूपीबी) बनाया था और इसका प्रायोजक बैंक ऑफ बड़ौदा बनाया गया था।

बड़ौदा यूपी बैंक का मुख्यालय 1 अप्रैल, 2020 से गोरखपुर हो गया। बड़ौदा यूपी बैंक में 31 मार्च, 2022 तक कुल जमा राशि 52,391 करोड़ रुपये थी और अग्रिम राशि 20,218 करोड़ रुपये थी। बैंक ने वित्त वर्ष 23 में 62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था जबकि बीते साल 91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिया था।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement