facebookmetapixel
Advertisement
SBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियम

रुपया 92.64 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आया, आयातक मांग बढ़ी

Advertisement

डीलरों ने कहा कि गुरुवार को बैंक अवकाश से पहले आयातकों द्वारा डॉलर की मांग और बढ़ते व्यापार घाटे की चिंता से रुपये पर दबाव है

Last Updated- March 18, 2026 | 10:37 PM IST
rupees dollar

डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बना हुआ है और आज यह गिरकर 92.64 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आ गया। डीलरों ने कहा कि गुरुवार को बैंक अवकाश से पहले आयातकों द्वारा डॉलर की मांग और बढ़ते व्यापार घाटे की चिंता से रुपये पर दबाव है। रिजर्व बैंक को रुपये को 92.50 प्रति डॉलर के स्तर पर सहारा देते देखा गया है मगर रुपया आज इस मनोवैज्ञानिक स्तर पर को भी पार कर गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.28 फीसदी की गिरावट आई।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के कार्यकारी निदेशक और ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘कारोबार के अंतिम घंटे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रुपये को 92.50 का स्तर पार करने दिया। पश्चिम एशिया में युद्ध जारी है और तेल में तेजी बनी हुई है। ऐसे में तेल के दाम जब तक 80 डॉलर प्रति बैरल और उससे नीचे नहीं आ जाते भारत का चालू खाते का घाटा बढ़ता रहेगा।’

रुपया मंगलवार को 92.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। चालू वित्त वर्ष में यह 7.74 फीसदी कमजोर हुआ है। इस साल अब तक इसमें 2.98 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। मार्च में ही यह 1.79 फीसदी नीचे आ चुका है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया क्योंकि 92.50 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे टूटने पर तेज बिकवाली हुई और बैंक अवकाश से पहले डॉलर की कम उपलब्धता से गिरावट और बढ़ गई।’

उन्होंने कहा, ‘मजबूत जोखिम भावना और कच्चे तेल में नरमी के बावजूद आयातकों द्वारा डॉलर की मांग से रुपये पर दबाव बढ़ा। भू-राजनीतिक तनावों के कारण व्यापक व्यापार घाटे की आशंका से भी रुपये में नरमी आई है।’

ब्रेंट क्रूड की कीमतें कारोबार के दौरान 101 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गईं थीं। डॉलर इंडेक्स भी लगभग अपरिवर्तित रहा। बाजार के भागीदारों ने कहा कि डीलरों की नजर अब फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत निर्णय पर होगी।

बाजार को उम्मीद है कि फेड ब्याज दर को 3.50-3.75 फीसदी के दायरे में अपरिवर्तित रखेगा। मुद्रा पर दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद सरकारी बॉन्ड अपेक्षाकृत स्थिर रहे। 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड पिछले बंद स्तर 6.72 फीसदी की तुलना में 6.73 फीसदी पर बंद हुई।

Advertisement
First Published - March 18, 2026 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement