facebookmetapixel
Advertisement
इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न

Google ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!

Advertisement

अप्रैल 2026 में रजिस्टर्ड हुए इन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, गूगल ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर इसके लिए 63.65 करोड़ रुपये जमा किए हैं

Last Updated- June 06, 2026 | 4:38 PM IST
Google
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टेक दिग्गज गूगल इंडिया ने देश के कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ी डील की है। कंपनी ने गुरुग्राम के ‘एट्रियम प्लेस’ में करीब 6,17,000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक पर एक्सेस किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, 5 साल के लिए होने वाली इस डील का कुल किराया करीब 671 करोड़ रुपये है।

यह नया ऑफिस स्पेस एट्रियम प्लेस के टॉवर 1 में स्थित है, जो DLF और हाइन्स का एक जॉइंट वेंचर है। इस एग्रीमेंट के तहत गूगल 617,448 वर्ग फुट जगह के लिए करीब 10.55 करोड़ रुपये का मासिक किराया देगा। लीज की दर 171 रुपये प्रति वर्ग फुट तय की गई है।

अप्रैल 2026 में रजिस्टर्ड हुए इन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, गूगल ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 63.65 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इस लीज समझौते में हर तीन साल बाद किराये में 15 फीसदी बढ़ोतरी का नियम भी रखा गया है। यह लीज 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है, जिसके तहत कमर्शियल टॉवर की दूसरी से 16वीं मंजिल तक का हिस्सा गूगल के पास रहेगा।

Also Read: Google की कमाई पर असर डाल सकता है यह फैसला, जानिए Hindware केस की पूरी कहानी

दिल्ली-NCR में बढ़ रही है बड़े दफ्तरों की मांग

गुरुग्राम में DLF की कमर्शियल प्रॉपर्टीज की मांग में इस समय तेजी से उछाल देखा जा रहा है। गूगल से पहले, पिछले हफ्ते ही Airbnb ने भी अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के लिए गुरुग्राम के DLF साइबर सिटी में 5 साल के लिए 46,437 वर्ग फुट जगह लीज पर ली है, जिसका शुरुआती मासिक किराया लगभग 61.53 लाख रुपये है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़ी टेक कंपनियां 130 रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक की दरों पर लंबी अवधि के लिए महंगे सौदे कर रही हैं। यह दिखाता है कि देश में Grade A कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग काफी मजबूत है।

आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से मार्च 2026 के दौरान भारत में ऑफिस स्पेस लीजिंग में GCC सबसे आगे रहे हैं। इस समय में कुल 20.7 मिलियन वर्ग फुट ऑफिस स्पेस की खपत हुई, जिसमें से 44 फीसदी यानी 9.1 मिलियन वर्ग फुट हिस्सेदारी अकेले GCC की रही।

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement