facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

IT सेक्टर की कंपनी मोबएवेन्यू AI टेक लिमिटेड आगामी हफ्ते अपने शेयरों को 1:5 के रेशियो में स्प्लिट करने जा रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट 12 जून तय की गई है

Last Updated- June 06, 2026 | 2:30 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जून का दूसरा हफ्ता हर लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है। बाजार में जहां एक तरफ टाटा ग्रुप, अदाणी ग्रुप और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियां अपने निवेशकों को भारी-भरकम डिविडेंड बांटने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ निवेशकों की लॉटरी स्टॉक स्प्लिट के जरिए  भी लगने वाली है। अगर आप भी अपने पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों की संख्या को बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए बढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है।

इस आगामी हफ्ते में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और IT सेक्टर से जुड़ी एक उभरती हुई कंपनी अपने शेयरों को स्प्लिट यानी बांटने जा रही है। कंपनी के इस फैसले से निवेशकों के पास मौजूद एक शेयर सीधे कई शेयरों में बदल जाएगा।

Mobavenue AI Tech करेगी स्टॉक स्प्लिट

IT और AI बिजनेस से जुड़ी कंपनी मोबएवेन्यू AI टेक लिमिटेड (Mobavenue AI Tech Ltd) अगले हफ्ते अपने शेयरों को बांटने जा रही हैं। कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन या स्प्लिट को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने शेयरों को 10 रुपये से 2 रुपये के फेस वैल्यू में स्प्लिट करने जा रही है।

Also Read: Dividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंड

इसका सीधा और आसान गणित यह है कि कंपनी के शेयरों को 1:5 के रेशियो में बांटा जा रहा है। यानी अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट के दिन इस कंपनी का 1 शेयर होगा, तो स्टॉक स्प्लिट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके डीमैट अकाउंट में कुल 5 शेयर हो जाएंगे।

इस कॉपोरेट एक्शन का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने अपनी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों ही 12 जून 2026 तय की है। इसका मतलब है कि जो भी निवेशक 12 जून या उससे पहले इस शेयर के शेयरधारक रहेंगे, उन्हें इस स्प्लिट का पूरा फायदा मिलेगा।

कंपनियां क्यों करती हैं स्टॉक स्प्लिट

आमतौर पर कंपनियां स्टॉक स्प्लिट का फैसला तब लेती हैं जब बाजार में उनके शेयरों की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और छोटे निवेशकों के लिए उसे खरीद पाना मुश्किल होता है। शेयरों के बंट जाने से उसकी फेस वैल्यू कम हो जाती है और बाजार में शेयर की कीमत भी उसी अनुपात में घट जाती है, जिससे शेयर सस्ता हो जाता है। स्टॉक स्प्लिट को लंबे समय के निवेशकों के लिए बेहतरीन मौका माना जाता है क्योंकि भविष्य में जब कंपनी फिर से डिविडेंड देगी, तो मुनाफा इन बढ़े हुए कुल शेयरों की संख्या पर ही कैलकुलेट किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement