facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver ETF में रिकॉर्ड उछाल: 5 महीनों में AUM ₹3 लाख करोड़ के पार, इक्विटी फंड्स से ज्यादा आया निवेशExplainer: बैंक जमा से लेकर गाड़ी खरीदने तक, पैन कार्ड के नए नियम आने से और क्या-क्या बदल जाएगा?NPS के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर भी! स्वास्थ्य खर्चों के लिए बनेगा अलग ‘मेडिकल पेंशन’ फंडNew tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?IDFC First Bank की खास सुविधा: अब FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5% तक कैशबैक!HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पतिExplainer: 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत नहीं बढ़ेगी?Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदारएक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावटAI Impact Summit: विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI One World’ लॉन्च, बिना बैंक खाते के कर सकेंगे पेमेंट

बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की विशेष जमा योजना, SBI भी कर रहा तैयारी; इस काम के लिए होगा रकम का उपयोग

Advertisement

बैंक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को दोनों अवधियों के लिए 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर 0.15 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:52 PM IST
Nifty Bank created a stir on the strength of HDFC Bank, Bandhan Bank, banking shares reached the top as soon as the report came HDFC Bank, Bandhan Bank के दम पर Nifty Bank ने मचाया धमाल, रिपोर्ट आते ही बैंकिंग शेयर पहुंचे टॉप पर

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के सीईओ के साथ बैठक में जमा एवं ऋण वृद्धि में लगातार अंतर को उजागर किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद दो सरकारी बैंकों- बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र- ने ग्राहकों से जमा रकम जुटाने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की हैं। इस रकम का उपयोग ऋण मांग को पूरा करने में किया जा सकेगा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी जमा मद की रकम बढ़ाने के लिए 7.25 फीसदी ब्याज दर के साथ 444 दिनों की विशेष मॉनसून खुदरा जमा योजना शुरू की तैयारी कर रहा है। एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बीओबी ने एक बयान में कहा कि ‘बॉब मॉनसून धमाका जमा योजना’ नामक विशेष योजना दो अवधियों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत 399 दिनों की जमा पर सालाना 7.25 फीसदी ब्याज और 333 दिनों की जमा पर सालाना 7.15 फीसदी ब्याज की पेशकश की गई है। यह योजना आज से शुरू हो चुकी है जो 3 करोड़ रुपये से कम की खुदरा जमा पर लागू होगी।

बैंक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को दोनों अवधियों के लिए 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर 0.15 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। बीओबी की जमा रकम 30 जून, 2024 तक एक साल पहले के मुकाबले 8.83 फीसदी बढ़कर 13.06 लाख करोड़ रुपये हो गई। हालांकि 28 जून, 2024 तक बीओबी की जमा रकम में वृद्धि उद्योग की 10.64 फीसदी वृद्धि के मुकाबले कम थी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 10 करोड़ रुपये से कम की जमा के लिए चार अव​धियों की विशेष योजना लेकर आया है। इसके तहत 200 दिनों की जमा पर सालाना 6.90 फीसदी, 400 दिनों की जमा पर सालाना 7.1 फीसदी, 666 दिनों की जमा पर सालाना 7.15 फीसदी और 777 दिनों की जमा पर सालाना 7.25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की गई है।

बैंक की वेबसाइट पर यह जानकारी उपलब्ध है। इस बीच एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 5 से 10 आधार अंकों की वृद्धि की है। यह वृद्धि सोमवार से प्रभाव हो चुकी है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement