facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

ऐक्सिस बैंक का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:25 AM IST

निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 2,677 करोड़ रुपये रहा और बैंक ने इस मामले में बाजार के अनुमान को पीछे छोड़ दिया। कम प्रावधान और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोतरी के कारण बैंक का मुनाफा बढ़ा। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 1,388 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान दर्ज किया। क्रमिक आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 140 फीसदी बढ़ा है।
बैंक की शुद्ध ब्याज आय इस दौरान 11 फीसदी बढ़कर 7,555 करोड़ रुपये रही, वहीं अन्य आय 17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,668 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.5 फीसदी रहा। तिमाही में परिचालन राजस्व 13 फीसदी बढ़कर 12,223 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि पचिालन लाभ 17 फीसदी की बढ़त के साथ 6,865 करोड़ रुपये रहा। बैंक के प्रावधान में सालाना आधार पर 57.4 फीसदी की कमी दर्ज हुई और यह 3,294.4 करोड़ रुपये रहा। क्रमिक आधार पर यह 28.4 फीसदी कम है।
बैंंक ने एक बयान में कहा, वित्त वर्ष 21 की चौथी तिमाही के लिए विशिष्ट कर्ज पर हुए नुकसान की खातिर प्रावधान 7,038 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर फंसे कर्ज के वर्गीकरण पर हुए 4,266 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है। साथ ही तिमाही में बैंंक ने एनपीए प्रावधान दर में बदलाव के कारण 803 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान भी किया।
बैंक का सकल एनपीए मार्च तिमाही में 3.7 फीसदी रहा, जो 85 आधार अंक कम है और शुद्ध एनपीए 1.05 फीसदी रहा, जो क्रमिक आधार पर 14 आधार अंक कम है। बैंंक ने मार्च में कोविड दबाव वाले 1,848 करोड़ रुपये के कर्ज का पुनर्गठन किया, जो सकल ग्राहक आधार की परिसंपत्ति का 0.3 फीसदी बैठता है। बैंंक पुर्नगठित कर्ज पर 26 फीसदी का प्रावधान लेकर चल रहा है, जो नियामकीय सीमा से ज्यादा है। बैंंक ने एक बयान मेंं ये बातें कही।
बैंक की जमाएं सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ी जबकि कुल उधारी 12 फीसदी बढ़कर 6.41 लाख करोड़ रुपये रही।
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का मुनाफा बढ़ा
निजी क्षेत्र के तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में 47.99 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 603.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 407.69 करोड़ रुपये रहा था। असूचीबद्ध बैंक की शुद्ध ब्याज आय इस अवधि में 1,537.5 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,319.51 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की गैर-ब्याज आय इस अवधि में पिछले साल के मुकाबले 22.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 644.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मार्च 2021 में बैंक की उधारी 11.71 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 31,541.81 करोड़ रुपये रही। एमएसएमई लोनब ुक 18.35 फीसदी बढ़कर 12,036.34 करोड़ रुपये जबकि खुदरा पोर्टफोलियो 19.38 फीसदी की उछाल के साथ 6,496.11 करोड़ रुपये रही। बैंक का सकल एनपीए घटकर 3.44 फीसदी रह गया जबकि शुद्ध एनपीए 1.98 फीसदी रहा।

Advertisement
First Published - April 28, 2021 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement