facebookmetapixel
Advertisement
एडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान₹50,000 की सैलरी में घर और कार दोनों कैसे खरीदें? एक्सपर्ट ने बताया पूरा फाइनेंशियल प्लानस्पेस सेक्टर में भारत-फ्रांस का बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों के साथ स्पेस डील हुई पक्की

सीएफएसएस लागू करें एनबीएफसी : आरबीआई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:04 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज कहा कि 1 अक्टूबर, 2022 तक 10 या ज्यादा फिक्सड प्वाइंट सर्विस डिलिवरी यूनिट वाली ऊपरी व मझोले स्तर की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को अनिवार्य रूप से 30 सितंबर, 2025 से ‘प्रमुख वित्तीय सेवा सॉल्यूशंस (सीएफएसएस)’ लागू करना होगा। सीएफएसएस कोर बैंकिंग सॉल्यूसंस को जोडऩे की एक व्यवस्था है, जिसका इस्तेमाल बैंकों द्वारा किया जाता है।
रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा है कि यह ग्राहकों को उत्पादों व सेवाओं से संबंधित डिजिटल पेशकश और ट्रांजैक्शन के मामले में किसी भी वक्त और किसी भी जगह की बाधारहित सुविधा कराएगा। इसके अलावा इससे एनबीएफसी के कामकाज का एकीकरण संभव हो सकेगा और इससे केंद्रीकृत डेटाबेस और अकाउंटिंग का रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा। साथ ही इससे आंतरिक मकसद और नियामकीय रिपोर्टिंग दोनों के लिए उचित प्रबंधन सूचना व्यवस्था (एमआईएस) बन सकेगी।
इसके पहले रिजर्व बैंक ने कहा था कि 10 या ज्यादा शाखाओं वाले एनबीएफसी के लिए कोर बैंकिंग सॉल्यूशंस अनिवार्य होगा। तीन साल के उतार चढ़ाव भरी राह के बाद 1 अक्टूबर, 2022 से यह सेवा मुहैया कराई जाएगी।

Advertisement
First Published - February 23, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement