facebookmetapixel
Advertisement
IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मदद

Adani Row : अदाणी समूह की कंपनियों के डॉलर बॉन्डों में तेजी

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 11:16 PM IST
Adani Ports Q3 Results

अदाणी समूह की कंपनियों द्वारा जारी अमेरिकी डॉलर-केंद्रित बॉन्डों में शुक्रवार को मजबूती आई। अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के डॉलर बॉन्डों ने तेजी के साथ कारोबार किया।

सितंबर 2024 में परिपक्व हो रहा अदाणी ग्रीन एनर्जी का बॉन्ड पूर्ववर्ती सत्र में रिकॉर्ड निचला स्तर बनाने के बाद शुक्रवार को अच्छी तेजी दर्ज करने में सफल रहा। इसमें 7.32 सेंट की तेजी के साथ 67.59 सेंट पर कारोबार हुआ।

दिन के शुरू में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी दी थी कि शॉर्ट-सेलर की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली से इस व्यावसायिक घराने की कोष उगाही क्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि उसने समूह कंपनियों पर अपनी रेटिंग में बदलाव नहीं किया है।

इस बीच, उसकी प्रतिस्पर्धी रेटिंग एजेंसी फिच की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। फिच का कहना है कि अदाणी समूह के नकदी प्रवाह संबंधित अनुमान में उसे कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement