Congress Second List 2024 Released: कांग्रेस ने आज यानी 12 मार्च को लोकसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस की कद्दावर नेता नकुल नाथ, गौरव गोगोई समेत 43 उम्मीदवारों का नाम है। पहली लिस्ट जारी करने में जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच थोड़े समय का अंतराल था वहीं, आज दोनों ही पार्टियों ने एक ही दिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
हालांकि, उम्मीदवारों की संख्याओं का फासला काफी ज्यादा है, जिसकी वजह INDIA गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के नाते सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टियों में आपसी सहमति में देरी है।
कांग्रेस ने आज 43 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गौरव गोगोई असम के जोरहाट से उम्मीदवार होंगे, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट मिला। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को राजस्थान के चुरू से और अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस द्वारा घोषित कैंडिडेट्स की लिस्ट में 12 असम से हैं। वहीं 7 गुजरात से हैं। 10-10 उम्मीदवार मध्य प्रदेश और राजस्थान से और 3 उम्मीदवार उत्तराखंड और 1 दमन औऱ दीव से हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 43 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की गई। pic.twitter.com/kgWoEkzKt6
— Congress (@INCIndia) March 12, 2024
कांग्रेस ने कहा कि कुल 43 सीटों में से 33 उम्मीदवार SC, ST और OBC समुदाय से और 10 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से संबंध रखते हैं, । 50 साल से कम आयुवर्ग के 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 51 से 60 साल के बीच के 8 लोगों को और 61-72 साल के 10 लोगों को टिकट दिया गया है।
| क्रमांक | राज्य | लोकसभा सीट | उम्मीदवार का नाम | 
| 1. | मध्य प्रदेश | टीकमगढ़ | पंकज अहिरवार | 
| 2. | मध्य प्रदेश | सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा | 
| 3. | मध्य प्रदेश | सीधी | कमलेश्वर पटेल | 
| 4. | मध्य प्रदेश | छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | 
| 5. | मध्य प्रदेश | देवास | राजेंद्र मालवीय | 
| 6. | मध्य प्रदेश | धार | राधेश्याम मुवेल | 
| 7. | मध्य प्रदेश | खरगोन | पोरलाल खरते | 
| 8. | मध्य प्रदेश | बैतूल | रामू टेकम | 
| 9. | मध्य प्रदेश | भिंड | फूल सिंह बरैया | 
| 10. | मध्य प्रदेश | मांडला | ओंकार सिंह मरकाम | 
| 11. | राजस्थान | बीकानेर | गोविंद सिंह मेघवाल | 
| 12 | राजस्थान | चुरू | राहुल कास्वां | 
| 13 | राजस्थान | झुंझुनू | ब्रिजेंद्र ओला | 
| 14 | राजस्थान | अलवर | ललित यादव | 
| 15 | राजस्थान | भरतपुर | संजना यादव | 
| 16 | राजस्थान | टोंक | हरीश चंद्र मीणा | 
| 17 | राजस्थान | जोधपुर | करण सिंह उचियारड़ा | 
| 18 | राजस्थान | जालोर | वैभव गहलोत | 
| 19 | राजस्थान | उदयपुर | ताराचंद मीणा | 
| 20 | राजस्थान | चित्तोड़गढ़ | उदयलाल आंजना | 
| 21 | गुजरात | कच्छ | नीतीशभाई लालन | 
| 22 | गुजरात | बनासकांठा | गेनीबेन ठाकोर | 
| 23 | गुजरात | अहमदाबाद पूर्व | रोहन गुप्ता | 
| 24 | गुजरात | अहमदाबाद पश्चिम | भारत मकवाना | 
| 25 | गुजरात | पोरबंदर | ललितभाई वसोया | 
| 26 | गुजरात | बार्दोली | सिद्धार्थ चौधरी | 
| 27 | गुजरात | वलसाड | अनंतभाई पटेल | 
| 28. | असम | कोकराझार | गर्जन मशहरी | 
| 29 | असम | धुबरी | रकीबुल हुसैन | 
| 30 | असम | बारपेटा | दीप बायन | 
| 31 | असम | दर्रांग | उदलगुरी माधब राजवंशी | 
| 32 | असम | गुवाहाटी | मीरा बारठाकुर गोस्वामी | 
| 33 | असम | दीफू | जॉयराम एंगलेंग | 
| 34 | असम | करीमगंज | हाफिज रसीद अहमद चौधरी | 
| 35 | असम | सिलचर | सूर्यकांत सरकार | 
| 36 | असम | नागांव | बारदोलोई | 
| 37 | असम | काजीरंगा | रोजेलिना तिर्की | 
| 38 | असम | सोनितपुर | प्रेम लाल गंजू | 
| 39 | असम | जोरहाट | गौरव गोगोई | 
| 40 | उत्तराखंड | टेहरी गढ़वाल | जोतसिंह गुंटसोला | 
| 41 | उत्तराखंड | गढ़वाल | गणेश गोदियाल | 
| 42 | उत्तराखंड | अल्मोड़ा | प्रदीप टम्टा | 
| 43 | दमन और दीव | दमन और दीव | केतन दहयाभाई पटेल | 
कांग्रेस ने पहली लिस्ट में राहुल गांधी, शसीशि थरूर जैसे कई बड़े नेताओं के नामों का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया था। उस लिस्ट में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश से किसी भी कैंडिडेट के नाम का ऐलान पार्टी ने नहीं किया था। लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों ने इस बात का अंदाजा लगा लिया था कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। चूंकि, सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बनने के बाद इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं, इसलिए प्रियंका गांधी को उतारा जा सकता है।
बता दें कि आजादी के बाद पहली बार 1952 में फिरोज गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। वे 1957 तक वहां से सांसद रहे। 1967 से लेकर 1971 तक इंदिरा गांधी सांसद रहीं। 1971 से लेकर अब तक सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस के अलावा दूसरी पार्टियों को इस सीट पर जीत मिली। 1977 में BLD के राज नारायण औऱ फिर 1996 औऱ 1998 में भाजपा के अशोक सिंह औऱ सतीश शर्मा सांसद बने। इसके अलावा, आज तक कांग्रेस ही इस सीट से जीतती आई है। अब तक सोनिया गांधी 4 बार इस सीट से जीत चुकी हैं। अब वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी जा चुकी हैं।
आज प्रेस कांफ्रेस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहा कि पार्टी ने भागीदारी न्याय गारंटी के तहत पूरे देश में जातिगत जनगणना कराएगी। इससे सामाजिक न्याय और जनता को हक दिलाएगी।
किसानों के लिए MSP की गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो भारत में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून लाएगी।
युवा न्याय गारंटी- युवाओं के लिए रोजगार देगी पार्टी। 45 साल में जो बेरोजगारी देश में आई है उसके लिए वर्तमान सरकार ने समस्या को ढंग से नहीं सुलझाया। लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी आती है तो वह ‘भर्ती भरोसा’ देगी।
इसके साथ ही उन्होंने चौथी गारंटी देते हुए ‘आदिवासी न्याय गारंटी’ का ऐलान किया और कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी महिलाओं की प्रताड़ना और बच्चों को बंधवा मजदूरी से छूट दिलाएगी।
