facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंप

Karnataka Bypolls Result 2024: कर्नाटक में तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

Advertisement

Karnataka bypoll results: संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था और नतीजे दोनों ही पक्षों के लिए बेहद अहम हैं।

Last Updated- November 23, 2024 | 9:28 AM IST
Maharashtra civic polls
Representative Image

कर्नाटक में विधानसभा की तीन सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार को जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस संदूर क्षेत्र में आगे है जबकि भाजपा और जद (एस) क्रमश: शिग्गांव और चन्नपटना निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं।

संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था और नतीजे दोनों ही पक्षों के लिए बेहद अहम हैं।

कांग्रेस की जीत मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार दोनों के लिए अहम है जबकि भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का मतलब पार्टी के भीतर अपनी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के आलोचकों का मुंह बंद करना होगा।

जद (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई होगा क्योंकि उनके बेटे निखिल पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद एक बार फिर से चन्नपटना सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुमारस्वामी ने इस वर्ष लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट खाली कर दी थी।

मतगणना तीन केंद्रों (तीनों खंडों में से एक) पर सुबह आठ बजे शुरू हो गई और निर्वाचन अधिकारियों को दोपहर तक नतीजों के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों, खासकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि इन सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रमश: कांग्रेस के ई तुकाराम, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सबसे अधिक 31 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि शिग्गांव से आठ और संदूर से छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में चन्नपटना में 88.81 प्रतिशत, शिग्गांव में 80.72 प्रतिशत और संदूर में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 9:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement