चुनाव

Gangtok, Sikkim Assembly Election Results 2024: सिक्किम में सत्ता में लौटी SKM, 19 सीट जीती

अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले.

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2024 | 1:18 PM IST

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 12 अन्य सीट पर भी आगे है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले.

सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई.

First Published : June 2, 2024 | 10:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)