facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याजDividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQM

WPI Inflation : मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 29 महीने के निचले स्तर 1.34 प्रतिशत पर आई

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 2:18 PM IST
खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव की अनदेखी संभव नहीं- RBI गवर्नर शक्तिकांत दासRBI MPC Meet: It is not possible to ignore the pressure of food inflation – RBI Governor Shaktikanta Das

थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित इन्फ्लेशन (Inflation) मार्च 2023 में घटकर 29 महीने के निचले स्तर 1.34 प्रतिशत पर आ गई। यह फरवरी में 3.85 प्रतिशत पर थी।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार दसवां महीना है जब थोक महंगाई की दर में गिरावट आई है। बेसिक मेटल्स, खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी नरमी से इसमें कमी आई है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “बुनियादी धातुओं, खाने पीने की चीजों, कपड़ों, गैर-खाद्य वस्तुओं, खनिजों, रबर और प्लास्टिक उत्पादों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और कागज और कागज उत्पादों की कीमतों में नरमी की वजह से इन्फ्लेशन की दर में मुख्य रूप से गिरावट आई है।”

गेहूं (wheat) और दालों (pulses) में महंगाई मार्च में क्रमशः 9.16 प्रतिशत और 3.03 प्रतिशत रही, जबकि सब्जियों में यह 2.22 प्रतिशत रही। वहीं।तिलहन (oilseeds) में इन्फ्लेशन मार्च 2023 में 15.05 प्रतिशत थी।

फ्यूल और बिजली मुद्रास्फीति फरवरी में 14.82 प्रतिशत की तुलना में मार्च 2023 में घटकर 8.96 प्रतिशत पर आ गई। साथ ही विनिर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति फरवरी में 1.94 प्रतिशत थी, जो मार्च 2023 में नरम होकर 0.77 प्रतिशत पर आ गई। पिछले महीने खुदरा महंगाई में आई नरमी के चलते मार्च 2023 में WPI में गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement