facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?Lodha Developers का बड़ा दांव, पुणे की कंपनी में ₹294 करोड़ का निवेश₹10 से ₹2 होगी फेस वैल्यू! बायोलॉजिकल प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेइस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेलशेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़Lenovo India Q3 Results: एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत मांग से कमाई में उछाल, राजस्व 7 फीसदी बढ़कर ₹8,145 करोड़ परMCap: टॉप 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS और Infosys सबसे ज्यादा प्रभावित

WPI: थोक महंगाई दर जुलाई में घटकर -0.58% पर, खाने-पीने से लेकर तेल-मेटल सस्ते

Advertisement

खाद्य पदार्थ, मिनरल ऑयल, कच्चा पेट्रोलियम और बेसिक मेटल्स की कीमतों में गिरावट से आई राहत; जून के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी

Last Updated- August 14, 2025 | 1:32 PM IST
India WPI Inflation November 2025

देश की थोक महंगाई दर (WPI) जुलाई 2025 में घटकर (-) 0.58% पर आ गई है। यानी जुलाई 2024 की तुलना में इस बार थोक बाजार में कीमतें औसतन कम रहीं। यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, मिनरल ऑयल, कच्चे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और बेसिक मेटल्स की कीमतों में कमी की वजह से आई है। जून के मुकाबले जुलाई में WPI में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जून 2025 की तुलना में जुलाई में WPI 0.39% ऊपर रहा।

जुलाई में प्राथमिक वस्तुओं के दाम 1.18% बढ़ गए। इसमें कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमत में 2.56%, नॉन-फूड आर्टिकल्स में 2.11% और खाद्य पदार्थों में 0.96% की वृद्धि हुई। हालांकि खनिजों की कीमत 1.08% घट गई।

ईंधन और बिजली में मिला-जुला असर

ईंधन और बिजली के समूह में 1.12% की बढ़त हुई। मिनरल ऑयल 1.98% महंगा हुआ, लेकिन कोयला 0.44% और बिजली 0.36% सस्ती हो गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ के असर से निपटने का बड़ा प्लान! सरकार ने तैयार किया ₹25,000 करोड़ का एक्सपोर्ट सपोर्ट मिशन

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में गिरावट

निर्मित वस्तुओं के समूह में 0.14% की कमी दर्ज हुई। 22 श्रेणियों में से 9 में कीमतें बढ़ीं, 9 में घट गईं और 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ। जिन सेक्टर्स में बढ़ोतरी हुई उनमें ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट, फर्नीचर और नॉन-मेटैलिक मिनरल प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जबकि बेसिक मेटल्स, मेटल प्रोडक्ट्स, फूड प्रोडक्ट्स और केमिकल्स में गिरावट आई।

खाद्य महंगाई भी माइनस में

जुलाई में WPI फूड इंडेक्स 191.3 रहा, जो जून के 190.2 से ज्यादा है। इसके बावजूद सालाना आधार पर खाद्य महंगाई दर जून के -0.26% से घटकर जुलाई में -2.15% पर आ गई।

मई के आंकड़े फाइनल

मई 2025 के लिए WPI का अंतिम आंकड़ा 153.7 और महंगाई दर 0.13% रही। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) हर महीने WPI के आंकड़े जारी करता है। अगस्त 2025 के आंकड़े 15 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement