facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

शेयर्ड इकनॉमी के लिए जल्द आएंगे मानक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:30 PM IST

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शेयर्ड इकनॉमी पर मानक तैयार करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (आईबीएस) में सक्रियता से विचार चल रहा है। अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की कि आईबीएस  भारतीय मानक के रूप में इंटरनैशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन (आईएसओ) द्वारा प्रकाशित मानकों को स्वीकार करने पर भी विचार कर रहा है।
यह मानक फूड एग्रीगेटरों, कैब एग्रीगेटरों, ऑनलाइन हेल्थकेयर सेवाओं व अन्य पर लागू होगा। उपभोक्ता मामलों, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बिजनेस स्टैंडर्ड की ओर से भेजी गई एक प्रतिक्रिया में कहा, ‘यह योजना है कि इसमें फूड एग्रीगेटरों, कैब एग्रीगेटरों, ऑनलाइन हेल्थ सर्विसेज आदि को भी भविष्य में शामिल किया जाए। इस समय आईएसओ-टीसी 324 द्वारा प्रकाशित मानक को भारतीय मानक के रूप में स्वीकार करने पर भी विचार चल रहा है।’
शेयर्ड इकोनॉमी में कुछ क्षेत्र जैसे शेयर्ड मोबिलिटी (ओला-उबर), को-वर्किंग (एडब्ल्यूएफआईएस, वीवर्क), को-लिविंग (ओयो, स्टैंजालिविंग आदि), फर्नीचर रिटेल (फर्लेन्को) आदि शामिल हैं। आईएसओ-टीसी 324 में उत्पाद की गुणवत्ता और समयावधि, जिसके भीतर डिलिवरी दी जानी है, निजता सुरक्षा, आंकड़ों की सुरक्षा में चूक और अनधिकृत तरीके से आंकड़ों को साझा करने, धोखाधड़ी और घोटाले की समस्या और शिकायत करने में आने वाली समस्याओं व उनके समाधान जैसे मसले शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 18, 2022 | 1:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement