facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

सितंबर में सेवा क्षेत्र में 10 माह की सबसे सुस्त वृद्धि

Advertisement

एसऐंडपी ग्लोबल पीएमआई सूचकांक 57.7 पर

Last Updated- October 04, 2024 | 10:52 PM IST
इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनियों में बढ़ेगा पूंजीगत खर्च , Employment focus to drive capex push for engineering, infra firms

सितंबर महीने में भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 10 महीने के निचले स्तर पर रही है। शुक्रवार को जारी एक निजी कारोबारी सर्वे से पता चलता है कि नए कारोबार, अंतरराष्ट्रीय बिक्री और उत्पादन में सुस्ती रही और यह 2023 के आखिर की तुलना में सबसे कम दर से बढ़ा है।

एचएसबीसी द्वारा जारी और एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित समग्र पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सितंबर में घटकर 57.7 पर आ गया, जो अगस्त में 60.9 पर था। बहरहाल सूचकांक लगातार 38वें महीने तटस्थ 50 अंक के ऊपर बना हुआ है। 50 से ऊपर प्रसार और इससे नीचे संकुचन को दिखाता है।

सर्वे में कहा गया है, ‘सितंबर के प्रमुख सकारात्मक पहलुओं में रोजगार का ठोस सृजन, कारोबारी विश्वास में बढ़ोतरी और ढाई साल में बिक्री मूल्य में सबसे सुस्त वृद्धि शामिल है। ’सर्वे में शामिल कुछ लोगों ने उत्पादन में वृद्धि का श्रेय नए कारोबारी लाभ, सकारात्मक मांग के रुझान और प्रौद्योगिकी में निवेश को दिया है, लेकिन यह भी कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा, लागत दबाव और उपभोक्ता वरीयता में बदलाव (अर्थात ऑनलाइन सेवाओं की ओर रुख) के कारण इस पर लगाम लगी है। इसी तरह से दूसरी वित्तीय तिमाही के आखिर में नई कारोबारी गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन इसकी रफ्तार 10 माह में सबसे सुस्त हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement