facebookmetapixel
Advertisement
नेशनल पेंशन स्कीम में हुए कई बड़े बदलाव: जानें कब और कितनी रकम मिल सकती है वापसGaudium IVF IPO: निवेश से पहले जानें GMP, प्राइस बैंड और सब्सक्राइब करने पर एक्सपर्ट्स की रायMSMEs निर्यात को नई उड़ान: एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत 7 नई पहलें लॉन्चडिजाइन से डील तक बढ़ेगा AI का दखल, रियल एस्टेट बनेगा ‘स्मार्ट इकोसिस्टम’Motilal Oswal MF ने लॉन्च किया मल्टी फैक्टर पैसिव FoF, ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें डिटेलविजय शेखर शर्मा का दावा: स्मार्टफोन व युवा शक्ति के दम पर ‘AI और LLM कैपिटल’ बनेगा भारतLIC MF ने उतारा नया टेक्नोलॉजी फंड, ₹200 की SIP से एआई, डेटा सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश का मौकाMarket This Week: नतीजों से मिला सपोर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता; बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टीPM Rahat Yojana: ₹1.5 लाख तक फ्री इलाज! रोड एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए आई नई योजना, जानें पूरी प्रक्रिया5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान

रुपये की वास्तविक प्रभावी विनिमय दर में गिरावट जारी, जनवरी में और कमजोरी की संभावना

Advertisement

वर्ष 2024 में डॉलर के मुकाबले रुपये में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी जबकि इस साल अभी तक जनवरी में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आ गई है।

Last Updated- January 19, 2025 | 11:38 PM IST
Rupee vs Dollar

भारतीय रुपये की वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (आरईईआर) दिंसबर में गिरकर 107.20 हो गई जबकि यह नवंबर में उच्च स्तर 108.14 पर थी। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़े के अनुसार  जनवरी 2024 में आरईईआर 103.66 थी। वर्ष 2024 में डॉलर के मुकाबले रुपये में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी जबकि इस साल अभी तक जनवरी में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आ गई है।

बाजार के भागीदारों के अनुसार जनवरी 2025 में आरईईआर में और गिरावट का अनुमान है। आरईईआर किसी मुद्रा का उसके व्यापारिक साझेदारों के मुकाबले मुद्रास्फीति-समायोजित, व्यापार-भारित औसत मूल्य को दर्शाती है और इसे आमतौर पर बाह्य प्रतिस्पर्धा का सूचकांक माना जाता है।

दिसबंर में रुपये में 1.31 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस महीने में डॉलर इंडेक्स 2.75 प्रतिशत बढ़कर 108.48 हो गया था। यह सूचकांक छह प्रमुख मुद्राओं के सूमह में डॉलर की मजबूती का आकलन करता है।

अमेरिका की ट्रेजरी यील्ड में इजाफा होने के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ने धन की अत्यधिक निकासी की और इसके कारण मुख्य तौर पर रुपये में गिरावट आई। फेडरल रिजर्व के दर में अनुमान से कम कटौती करने का संकेत देने से भी डॉलर को मजबूती मिली। इस क्रम में अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने दिसंबर की शुरुआत में ब्याज दरों में अनुमानित 50 आधार अंक की जगह 25 आधार अंक की कटौती की थी। इसके अलावा नवंबर में भारत के वस्तु व्यापार में व्यापार घाटा बढ़ने से रुपये में और गिरावट हुई।

सीआर फॉरेक्स के प्रबंध निदेशक अमित पाबरी ने बताया, ‘व्यापार घाटे का आंकड़ा बढ़ना अच्छा नहीं था और कोष की निकासी हुई। हमने देखा कि रुपया गिरकर 85.50 प्रति डॉलर हो गया और इससे आरईईआर में गिरावट आई। हम जिस तरह की गतिविधियां देख रहे हैं, ऐसे में जनवरी के आकंड़े और कम होने चाहिए।’

Advertisement
First Published - January 19, 2025 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement