facebookmetapixel
Advertisement
1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछ

7,700 करोड़ रुपये के औद्योगिक गलियारे को मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:12 AM IST

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के कृष्णपत्तनम और कर्नाटक के तुमकुरु में औद्योगिक गलियारे बनाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट केंद्र बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। ये औद्योगिक गलियारे चेन्नई बेंगलूरु औद्योगिक गलियारा परियोजना के तहत होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘इस प्रस्ताव पर कुल अनुमानित लागत 7,725 करोड़ रुपये है और इससे 2,80,000 से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा।’ भारत को वैश्विक मूल्य शृंखला में मजबूत बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन केंद्र की योजना बनी है। 
 
सरकार ने 2015 में 5,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 5 मल्टीमोडल लॉजिस्टिक पार्कों के निर्माण की घोषणा की थी, जिसमें एक वाराणसी में नदी के किनारे बनना था। लॉजिस्टिक्स केंद्र गुजरात, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बनाए जाने हैं। यहां से अंतिम छोर तक का संपर्क बनाया जा सकेगा और ग्राहकों के दरवाजे तक सुविधा मिल सकेगी। साथ ही पैकेजिंग, रिटेलिंग, लेबलिंग, समर्पित मार्गों पर सामान की ढुलाई जैसे मूल्यवर्धन भी हो सकेंगे। लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने के लिए 300 से 500 एकड़ जमीन की जरूरत होती है, जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपये है। 

Advertisement
First Published - December 30, 2020 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement