facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

SVB संकट का असर, रिजर्व बैंक हरकत में आया

Advertisement

नियामक अमेरिका में बैंक के विफल होने के मद्देनजर देश की वित्तीय प्रणाली पर इसके असर का आकलन कर रहा है।

Last Updated- March 13, 2023 | 10:16 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया
BS

सिलिकन वैली बैंक (SVB) के धराशायी होने के चंद दिन बाद हरकत में आते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देसी कंपनियों और बैंकों पर इसके असर का आकलन करने में जुट गया है। ​बैंकिंग नियामक ने अमेरिका के SVB में बैंक तथा गैर-बैंक जमाओं के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार बैंकिंग नियामक ने बैंकों से SVB में अपने इ​क्विटी निवेश तथा जमाओं का ब्योरा देने के लिए कहा है। इसके अलावा बैंकिंग नियामक भारत की गैर-बैंक इकाइयों के भी इस तरह के निवेश के आंकड़े जुटा रहा है।

सूत्रों ने कहा, ‘नियामक अमेरिका में बैंक के विफल होने के मद्देनजर देश की वित्तीय प्रणाली पर इसके असर का आकलन कर रहा है। बैंकों तथा गैर-बैंकिंग कंपनियों का SVB में इ​क्विटी निवेश या पैसे जमा हो सकते हैं।’

कुछ भारतीय बैंक हैं जिनका अमेरिका में भी परिचालन है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया आदि शामिल हैं। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने रविवार को बिज़नेस स्टैडर्ड को बताया था कि सिलिकन वैली बैंक में उसका कोई निवेश या पैसा नहीं है।

खारा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारा SVB में कोई निवेश है। यह काफी छोटा बैंक था। हमारा पैसा केवल बड़े बैंकों में होता है, छोटे में नहीं।’ भारतीय स्टेट बैंक (कैलिफोर्निया) एसबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई है जिसकी 7 शाखाएं हैं।

कैलिफोर्निया मुख्यालय वाला SVB अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था जिसे शुक्रवार को बंद कर दिया गया। इसके बाद फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन को इसका रिसीवर नियुक्त किया गया है।

बैंकरों का मानना है कि भारतीय कंपनियों का अमेरिका के विफल बैंक में ज्यादा पैसा नहीं लगा है और यह चिंता की बात नहीं है। भारतीय बैंकों की तरलता और पूंजी पर्याप्तता पिछले कुछ वर्षों से सुदृढ़ बनी हुई है।

RBI की दिसंबर 2022 की वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट में कहा गया है कि उधारी जो​खिम के वृहद दवाब परीक्षण से पता चलता है कि घरेलू बैंक दबाव की परि​स्थितियों में भी न्यूनतम पूंजी आवश्यकता का अनुपालन करने में सक्षम हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement