facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याजDividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQMअब सोशल मीडिया पर निवेश सलाह देना इतना आसान नहीं, SEBI ने लागू किए सख्त नियम

RBI पुलिस की तरह काम नहीं करता, लेकिन वित्तीय बाजार पर रखता है कड़ी नजर: गवर्नर दास

Advertisement

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि हम कर्ज बाजारों पर निगरानी रखते हैं और जब आवश्यक हो जाता है तो हम कार्रवाई करते हैं।

Last Updated- October 18, 2024 | 7:51 PM IST
RBI Governor Shaktikanta Das got first rank, praised for many achievements RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला अव्वल नंबर, कई उपलब्धियों की सराहना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक किसी पुलिसकर्मी की तरह काम नहीं करता, बल्कि वह वित्तीय बाजार पर कड़ी नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर नियामकीय कदम उठाता है।

आरबीआई गवर्नर की यह टिप्पणी आरबीआई की तरफ से नवी फिनसर्व और तीन अन्य गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ बृहस्पतिवार को की गई नियामकीय कार्रवाई के एक दिन बाद आई है।

आरबीआई ने सचिन बंसल की अगुवाई वाली नवी फिनसर्व एवं तीन अन्य एनबीएफसी को 21 अक्टूबर की कारोबार समाप्ति से कर्ज मंजूर करने और वितरण से रोकने का आदेश दिया है। यह कदम अत्यधिक मूल्य निर्धारण सहित पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण उठाया गया है।

रिजर्व बैंक गवर्नर ने ब्लूमबर्ग की तरफ से आयोजित ‘इंडिया क्रेडिट फोरम’ में कहा, “हम पुलिसकर्मी नहीं हैं। पर हम नजर रखे हुए हैं। हम बहुत बारीकी से निगाह रखे हुए हैं। हम कर्ज बाजारों पर निगरानी रखते हैं और जब आवश्यक हो जाता है तो हम कार्रवाई करते हैं।”

दास ने मौजूदा समय को भारत का दौर बताते हुए कहा, “भारत की वृद्धि की गाथा अभी भी कायम है। मुद्रास्फीति अब काफी हद तक लक्ष्य सीमा के भीतर आ गई है। इसके कम होने की उम्मीद है।” उन्होंने वृद्धि और मुद्रास्फीति के बीच संतुलन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आरबीआई इन दोनों के संबंध में समग्र दृष्टिकोण की निगरानी में बहुत सावधानी बरत रहा है।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि हम कर्ज बाजारों पर निगरानी रखते हैं और जब आवश्यक हो जाता है तो हम कार्रवाई करते हैं।

 

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement