facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

RBI गवर्नर ने क्रिप्टो पर जताई चिंता, कहा- वित्तीय स्थिरता को पहुंचा सकता है नुकसान

Advertisement

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक "स्पष्ट नीति" बनाने को कहा था और इसके आर्थिक असर को भी रेखांकित किया था।

Last Updated- June 06, 2025 | 3:47 PM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrencies) को लेकर चिंतित है क्योंकि यह वित्तीय स्थिरता को नुकसान पहुंचा सकती है। RBI की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मल्होत्रा से जब क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया। सवाल में सुप्रीम कोर्ट की पिछले महीने क्रिप्टोकरेंसी पर की गई टिप्पणी का ज़िक्र था।

सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर मांगी स्पष्ट नीति

गवर्नर ने कहा, “क्रिप्टो को लेकर कोई नई जानकारी नहीं है। इस पर सरकार की एक समिति काम कर रही है। जैसा कि आप जानते हैं, हम क्रिप्टो को लेकर चिंतित हैं क्योंकि यह वित्तीय स्थिरता और मौद्रिक नीति को प्रभावित कर सकता है।”

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक “स्पष्ट नीति” बनाने को कहा था और इसके आर्थिक असर को भी रेखांकित किया था।
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने बिटकॉइन ट्रेड को “हवाला” जैसे अवैध व्यापार के समान बताया था।

Also read: रेपो रेट से लेकर महंगाई तक, RBI की MPC मीटिंग से जुड़ी ये 6 बातें आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगी

IMG समूह वैश्विक नियमों का कर रहा अध्ययन

भारत फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी पर एक चर्चा-पत्र (डिस्कशन पेपर) तैयार कर रहा है। इसके लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह (IMG) काम कर रहा है, जिसमें RBI, सेबी और वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। यह समूह दुनियाभर के नियमों का अध्ययन कर रहा है।

किसी भी तरह के नियम-कायदे न होने के कारण भारत में क्रिप्टोकरेंसी फिलहाल अवैध नहीं है। यह चर्चा-पत्र सभी संबंधित पक्षों को अपनी राय रखने का मौका देगा, ताकि भारत क्रिप्टोकरेंसी पर अपनी नीति तय कर सके।

क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30% टैक्स

साल 2022 में सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले मुनाफे पर सीधा 30% टैक्स लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आमदनी पर टैक्स लगाने से भारत में क्रिप्टोकरेंसी को वैध नहीं माना गया है।

फिलहाल भारत में क्रिप्टो एसेट्स को कोई विशेष नियामक दायरा नहीं मिला है। यहां इन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के नजरिए से नियंत्रित किया जाता है। इसके अलावा, ऐसी वर्चुअल डिजिटल संपत्तियों की ट्रेडिंग से होने वाली आय पर इनकम टैक्स और टीडीएस लगाया जाता है। साथ ही, क्रिप्टो एक्सचेंजों पर जीएसटी भी लागू होता है।

Also read: Repo Rate घटने के बाद Home Loan की घटेगी EMI? 20 साल के लिए ₹50 लाख लोन पर समझें कैलकुलेशन

ध्यान देने वाली बात है कि 4 मार्च 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने RBI का 6 अप्रैल 2018 का सर्कुलर रद्द कर दिया था, जिसमें बैंकों और RBI द्वारा विनियमित संस्थाओं को वर्चुअल करेंसी से जुड़ी सेवाएं देने पर रोक लगाई गई थी।

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement