केंद्र द्वारा सभी बिजली उत्पादकों को बिजली उत्पादन के लिए आयातित कोयले का ‘अनिवार्य रूप से’ मिश्रण करने का निर्देश देने के बाद केवल तीन महीने में ही अब यह निर्देश रद्द कर दिया गया है। अगर जरूरत पड़ती है, तो कोयला आयात करने का फैसला राज्यों पर छोड़ दिया गया है। यह कदम कई […]
आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में नरमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने डीजल और एटीएफ (जेट ईंधन) पर अप्रत्याशित लाभ कर या विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर शुल्क बढ़ा दिया है। बीती रात सरकार की तरफ से जारी किए गए […]
आगे पढ़े
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सीमा एवं उत्पाद शुल्क से पिछले साल की समान अवधि की तुलना में खजाने में 10 प्रतिशत कम राजस्व आया है, जबकि कुल मिलाकर कर संग्रह बजट के अनुमान को पार कर गया है। कर संग्रह में बढ़ोतरी मुख्य रूप से प्रत्यक्ष कर और वस्तु सेवा कर (जीएसटी) […]
आगे पढ़े
नीलसनआईक्यू ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि अप्रैल-जून तिमाही में डिब्बाबंद फूड्स, बेवरेजेज और साबुन, शैम्पू जैसे एफएमसीजी उत्पादों की खपत शहरी बाजारों में सुधरी, लेकिन ग्रामीण भारत में दबाव बना रहा, क्योंकि लोगों ने छोटे पैक की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया। कुल मिलाकर, बिक्री मार्च तिमाही के -4.1 प्रतिशत से […]
आगे पढ़े
हाल के वर्षों की तुलना में इस साल सबसे कम रिटर्न दाखिल हुए हैं। आकलन वर्ष (एवाई) 2022-23 में 31 जुलाई तक 583 लाख रिटर्न दाखिल किए गए हैं। यह इसके पहले के वर्ष (एवाई-22) में दाखिल 714 लाख रिटर्न की तुलना में बहुत कम है। यह इसके पहले के वर्षों की तुलना में भी […]
आगे पढ़े
प्राथमिकता के क्षेत्र के एलएनजी ग्राहकों को इस समय जरूरत से कम गैस मिल रही है। दीर्घावधि तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के सौदों पर आपूर्ति को लेकर रूस की कंपनी गाजप्रोम अब गेल इंडिया (गेल) पर फोर्स मेजर लागू कर रही है, ऐसे में उर्वरक इकाइयों जैसे प्राथमिकता के क्षेत्र के ग्राहकों पर असर पड़ने […]
आगे पढ़े
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में अब 10 करोड़ रुपये और उससे ऊपर सालाना कारोबार करने वालों के लिए ई-रसीद अनिवार्य कर दी गई है। अब तक 20 करोड़ रुपये और उससे ऊपर के कारोबारियों के लिए ई-रसीद अनिवार्य थी। सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए 10 करोड़ रुपये और इससे ऊपर का कारोबार […]
आगे पढ़े
पिछले काफी अरसे से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लुढ़क रहा रुपया आज मजबूत होकर एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दुनिया भर में डॉलर में आई नरमी और कच्चे तेल के दामों में गिरावट से उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी का लाभ रुपये को भी मिला और वह 79 से नीचे आ […]
आगे पढ़े
सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के तहत ई-चालान के लिए टर्नओवर सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटा कर 10 करोड़ कर दिया है। यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा और इसका उद्देश्य बड़े लेन-देन का डिजिटलीकरण, बिक्री में पारदर्शिता, गलतियों को कम करना, डेटा प्रविष्टि कार्य को स्वचालित बनाना और उसमें […]
आगे पढ़े
देश में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही दोबारा शुरू होने तथा कोविड नियमों में ढील के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी भी विदेशी पर्यटकों की संख्या 2019 के मुकाबले काफी कम हैं। मई में देश में कुल 423,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे जो अप्रैल की अपेक्षा […]
आगे पढ़े