अर्थव्यवस्था

NRI जमा में 70.35 फीसदी हुई बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा प्रवासी खातों में भी प्रवाह बढ़ा: RBI

NRI Deposits: जनवरी, 2024 के अंत तक NRI जमा की कुल प्रा​प्तियां (आउटस्टैंडिंग डिपॉजिट) 82.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 147.73 अरब डॉलर हो गईं।

Published by
अभिजित लेले   
Last Updated- March 19, 2024 | 10:07 PM IST

प्रवासी भारतीयों की जमा राशि अप्रैल, 2023 से जनवरी, 2024 के बीच 70.35 फीसदी बढ़कर 10.1 अरब डॉलर हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.96 अरब डॉलर थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2023 से जनवरी, 2024 के बीच विदेशी मुद्रा प्रवासी (FCNR) खातों में भी प्रवाह बढ़कर 4.15 अरब डॉलर हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.28 अरब डॉलर था।

जनवरी, 2024 के अंत तक NRI जमा की कुल प्रा​प्तियां (आउटस्टैंडिंग डिपॉजिट) 82.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 147.73 अरब डॉलर हो गईं। यह दिसंबर, 2023 में 146.90 अरब डॉलर थीं।

FCNR जमा दिसंबर 2023 के 22.81 अरब डॉलर से बढ़कर जनवरी, 2024 में 23.51 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी, 2023 के अंत तक में 18.20 अरब डॉलर से अधिक था।

प्रवासी बाह्य (NRI) जमा राशि जनवरी, 2024 में 97.46 अरब डॉलर थी, यह दिसंबर, 2023 के 97.69 अरब डॉलर से कम है। जनवरी, 2023 में 95.49 अरब डॉलर थी। जनवरी, 2024 में प्रवासी साधारण (NRO) जमा राशि 26.74 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई, जो दिसंबर, 2023 में 26.40 अरब डॉलर थी और एक साल पहले 23.12 अरब डॉलर थी।

First Published : March 19, 2024 | 10:07 PM IST