facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

फॉर्म 26एएस में दिखाए जीएसटी टर्नओवर का अतिरिक्त बोझ नहीं

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:13 PM IST

राजस्व विभाग ने दोहराया है कि करदाताओं के फॉर्म 26 एएस में दिखाए गए जीएसटी टर्नओवर का उनके ऊपर अतिरिक्त अनुपालन बोझ नहीं पड़ेगा। यह फॉर्म सालाना समेकित कर स्टेटमेंट होता है, जिसे आयकर विभाग की वेबसाइट से स्थायी खाता संख्या (पैन) के इस्तेमाल से लिया जा सकता है। ज्यादा मूल्य के व्यय और कर भुगतान के ब्योरे का हवाला इस फॉर्म के माध्यम से दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक  विशेष वर्ग द्वारा कहा जा रहा था कि करदाताओं को अब फॉर्म 26 एएस में अपलोड किए गए जीएसटी टर्नओवर और उनके द्वारा दिखाए गए आयकर रिटर्न के टर्नओवर का मिलान करना होगा और इससे करदाताओं का अनुपालन बोझ बढ़ेगा। इसके बाद विभाग ने इस सिलसिले में की गई पूछताछ के जवाब में यह स्पष्टीकरण दिया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म में दिखाया गया जीएसटी टर्नओवर सिर्फ करदाताओं की सूचना के लिए है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म में दिखाया गया जीएसटी टर्नओवर सिर्फ करदाताओं की सूचना के लिए है।
डीओआर ने संज्ञान में लिया है कि जीएसटीआर-3बी (जीएसटी के तहत समरी इनपुट आउटपुट फॉर्म) और फॉर्म 26एसएएस में दिखाए गए जीएसटी में कुछ अंतर हो सकता है। विभाग ने बयान में कहा है कि बहरहाल यह नहीं हो सकता है कि अगर कोई व्यक्ति जीएसटी में करोड़ो रुपये दिखाता है और एक पैसे भी आयकर न दे। सरकार ने उन लोगों के खिलाफ रुख कड़ा कर लिया है, जो जीएसटी के तहत फर्जी कर रसीद जारी कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 16, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement