facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारत

नई नौकरियां 6 महीने में सबसे कम आईं

Advertisement

शुद्ध नौकरियों की संख्या में इजाफा, लेकिन नए सदस्यों की संख्या में गिरावट

Last Updated- November 20, 2023 | 11:00 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

नई औपचारिक नौकरियों का सृजन लगातार सितंबर में दूसरे महीने घटा। इससे नई नौकरियों का पैदा होना छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह हालिया वित्त वर्ष में श्रम बाजारों की सुस्ती का रुझान है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सोमवार को जारी नौकरी के आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के नए सदस्यों की संख्या सितंबर में घटी है। अगस्त में ईपीएफ के नए सदस्यों की संख्या 9,53,092 थी और यह सितंबर में 6.45 प्रतिशत घटकर 8,91,583 हो गई।

हालांकि शुद्ध नौकरियों की संख्या में इजाफा हुआ है। नए सदस्यों में से नौकरी छोड़ने वालों की संख्या को घटाकर शुद्ध नौकरियों की संख्या प्राप्त की जाती है। अगस्त में शुद्ध नौकरियों की संख्या 14.9 लाख थी और यह सितंबर में 14.9 प्रतिशत बढ़कर 17.2 लाख हो गई। हालांकि शुद्ध नौकरियों की संख्या अनंतिम होती है और यह आंकड़ा आमतौर पर अगले महीने में संशो​धित हो जाता है।

इसलिए ईपीएफ के नए सदस्यों के आंकड़े को शुद्ध नौकरियों की संख्या से अधिक प्राथमिकता दी जाती है। सितंबर में ईपीएफ के नए सदस्यों की संख्या 8,91,583 थी। इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी अगस्त (2,48,980) की तुलना में सितंबर (2,26,392) में घट गई।

हालांकि नए सदस्यों में युवा 18-28 वर्ष की हिस्सेदारी अगस्त की तुलना में सितंबर में थोड़ी अधिक रही। नए शामिल सदस्यों में युवा वर्ग अगस्त में (6,47,522) 67.93 प्रतिशत था जो सितंबर में (6,13,471) थोड़ा सा बढ़कर 68.8 प्रतिशत हो गया। इस युवा वर्ग का आंकड़ा महत्त्वपूर्ण होता है।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement