facebookmetapixel
Advertisement
विदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचार

निवेशकों से चर्चा करेंगे मोदी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:42 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी गुरुवार को 20 वैश्विक निवेशकों और प्रमुख उद्योगपतियों के साथ विशिष्ट बातचीत करेंगे। इस बैठक में भारत के आर्थिक परिदृश्य तथा देश में दीर्घावधि के लिए पूंजी आकर्षित करने के लिए जरूरी संरचानात्मक सुधारों पर उनकी राय जानना है।
अर्थव्यवस्था की वृद्घि को गति देने के लिए मोदी की अध्यक्षता में लगातार बैठकें हो रही हैं और नीति निर्माताओं के साथ चर्चा के अलावा विभिन्न मसलों पर निवेशकों की चिंताओं को भी सुना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कम से कम 20 बड़े वैश्विक पेंशन और सॉवरिन वेल्थ फंडों के वर्चुअल वैश्विक निवेशक गोलमेज बैठक में भाग लेंगे। इनमें अमेरिका, यूरोप, कनाडा, कोरिया, जापान, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक संस्थागत निवेशक शामिल होंगे।
विदेशी निवेशकों के अलावा वर्चुअल वैश्विक बैठक में कई प्रमुख भारतीय उद्योगपति भी शामिल होंगे। इनमें रिलांयस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के सेवानिवृत्त चेयरमैन रतन टाटा, कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक, एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नंदन नीलेकणि प्रमुख हैं।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के दौरान कुल 35.73 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश देश में आया है जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 13 फीसदी ज्यादा है।
इस वैश्विक बैठक का आयोजन नैशनल इन्वेस्टमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के सहयोग से वित्त मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि विदेशी निवेशकों को प्रधानमंत्री के साथ एक-एक करके बातचीत करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव तरुण बजाज ने कहा कि बड़े फंडों के साथ प्रधानमंत्री अगले हफ्ते बातचीत करेंगे।
बजाज ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर आगे बढ़ी है। नवंबर में भी इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी आर्थिक पैमाने पर सुधार देखे जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 4, 2020 | 1:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement