facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

सुधर रही हैं देश में मोबाइल सेवाएं

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:43 PM IST


आम उपभोक्ता मोबाइल कंजेशन से परेशान रहता है। अब इसमें इस तिमाही से सुधार आ रहा है। यह अच्छी मोबाइल सेवा का संकेत है। दिसंबर 2007 के अंत में कं जेशन के साथ पीओआई में गिरावट आई है। सितंबर 2007 के 348 की तुलना में यह घटकर 315 रह गई है। ये आंकड़े दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक वक्तव्य में जारी किया है।


पीओआई आपरेटरों के बीच का इंटरकनेक्शन प्वाइंट है। जब कालें एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क को स्थानांतरित की जाती हैं तो यह मानक उपभोक्ता को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में संपर्क करने के लिए सक्षम बनाता है। यह दो नेटवर्को के बीच इंटरकनेक्शन के प्रभाव को भी प्रदर्शित करता है। बाधारहित इंटरकनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए ट्राई, विभिन्न सेवा प्रदाताओं के बीच पीओआई पर कंजेशन के स्तर पर नजर रखता है। दिसंबर 2007 के 315 पीओआई पर कंजेशन में 153 पीओआई पर कजेंशन 5 प्रतिशत से अधिक पाया गया है। सितंबर 2007 में यह आंकड़ा 158 का था। पीओआई की संख्या जिस पर कंजेशन 10 प्रतिशत से अधिक है, अब भी ज्यादा है।


दिसंबर 2007 में यह 105 रहा, जबकि सितंबर में यह संख्या 111 थी। बुरी तरह से प्रभावित पीओआई (जहां कंजेशन स्तर 40 प्रतिशत से अधिक रही) की संख्या 26 थी, जबकि सितंबर में यह संख्या 37 थी। भारत संचार निगम लिमिटेड और प्राइवेट आपरेटरों के बीच कंजेशन वाले पीओआई की संख्या में गिरावट आई है। यह सितंबर 2007 के 217 की तुलना में दिसंबर 2007 में घटकर 203 रह गई है। इसी दौरान निजी आपरेटरों के बीच पीओआई कंजेशन सितंबर 2007 के 129 से घटकर दिसंबर 2007 में 108 रह गई है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement