facebookmetapixel
Advertisement
डिलीट होने से बचने का रास्ता तलाशने लगे AI एजेंटक्या ₹2,000 से ज्यादा भुगतान पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? UPI शुल्क से जुड़े हर सवाल का जवाबमहाराष्ट्र की चीनी मिलों को राहत! ₹738.51 करोड़ की ब्याज सब्सिडी मंजूर; किसानों के बकाया FRP भुगतान में मिलेगी मददUPI से शेयर, म्युचुअल फंड खरीदना होगा महंगा? ₹1 लाख पर कितना लगेगा MDR, समझें नया नियमUPI पर शुल्क से Paytm को फायदा, ब्रोकरेज को शेयर में 36% तक तेजी की उम्मीदJindal Supreme IPO में पैसा लगाएं या नहीं? ₹93 का शेयर, GMP ₹27 और संभावित लिस्टिंग ₹120PhonePe के अगले 10 साल का क्या है प्लान? राहुल चारी ने बताया कहां से आएगी ग्रोथSS Retail IPO खुला, GMP दे रहा 30% से ज्यादा तेजी का संकेत; फिर भी ब्रोकरेज ने क्यों दी ‘न्यूट्रल’ रेटिंग?उत्तराखंड, हरियाणा समेत 6 राज्यों ने किशाऊ बांध समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानिए अहम बातेंUPI MDR: 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% शुल्क देने को सिर्फ 17% कारोबारी तैयार

आगे नरम पड़ सकती है महंगाई

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:11 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक का मानना है कि महंगाई दर 6 प्रतिशत से ऊपर लंबे समय तक बरकरार रहने की कोई संभावना नहीं है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि व्यवस्था में नकदी से महंगाई पर असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक निजी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गंभीर है और यह चिंता का प्रमुख विषय है। 
द इंडियन एक्सप्रेस और फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर अगस्त तक हल्की पड़ चुकी थी। दूसरी तिमाही से तिमाही-दर-तिमाही आधार पर वृद्धि दर बेहतर रहेगी। दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ने महामारी के चलते आर्थिक वृद्धि पर अधिक जोर देने का फैसला किया। इसके साथ ही उसे 2 से 6 प्रतिशत मुद्रास्फीति के दायरे में भी चलना है जो कि सरकार ने उसके लिए तय किया है। 

गवर्नर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में तरलता की स्थिति काफी सुगम है। इस वजह से घरेलू बाजारों में तेजी आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि संपत्ति की ऊंची कीमतें मुद्रास्फीति की स्थिति को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नरम रुख को जारी रखने या नहीं रखने पर निर्णय मौद्रिक नीति समिति करेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ज्यादा महंगाई दर का दायरा व्यापक होने की संभावना नहीं है। 
दास ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अब ऐसे स्तर पर आ गई है कि इनका प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी बफर है।  जून तिमाही के अंत तक बैंकिंग प्रणाली का एनपीए अनुपात 7.5 प्रतिशत था।  दिवाला समाधान प्रक्रिया में ऋणदाताओं को भारी नुकसान के सवाल पर दास ने कहा कि आईबीसी के कामकाज में सुधार की गुंजाइश है। इनमें विधायी बदलाव के अलावा दिवाला अदालतों में किसी मामले में लगने वाला समय शामिल है।  
गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत करा दिया है। अब सरकार को इस पर गौर करना है। उन्होंने कहा कि निजी क्रिप्टो करेंसी का आगे चलकर भारतीय अर्थव्यवस्था में क्या योगदान होगा इस पर हमें विश्वसनीय जवाब की जरूरत है।  

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद   में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान है।

Advertisement
First Published - September 10, 2021 | 12:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement