facebookmetapixel
Advertisement
पहले सेवा उत्पादन सूचकांक में आवास-भोजन सेवाएं सबसे आगे, अप्रैल में 37.2% की शानदार बढ़ोतरीबाइरैक की बड़ी पहल: ₹1 लाख करोड़ के RDI फंड के लिए चुने गए देश के 8 बेहतरीन बायोटेक स्टार्टअपRBI का नया फरमान: बैंक बोर्डों को अब रणनीति और जोखिम प्रबंधन पर देना होगा ज्यादा समय, नियम बदलेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सीट के लिए भारत करेगा दावेदारी, अगले साल जून में होगा चुनावEditorial: महंगाई फिर RBI के लक्ष्य से ऊपर, तेल और मॉनसून बढ़ा सकते हैं नीतिगत चुनौतियांआंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, दो मरीजों की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में अलर्ट जारीहोर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले पर भारत का कड़ा विरोध, 1 भारतीय नाविक की मौत; तेहरान के राजनयिक तलबHurun India Real Estate List: अदाणी प्रॉपर्टीज बनी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, वैल्यू ₹90,400 करोड़ हुईब्राजील के एथनॉल मॉडल से भारत क्या सीख सकता है? अवसर, चुनौतियां और संतुलन की जरूरतवैश्विक मंच पर भारतीय प्रवासियों की सफलता: विदेशों में हासिल उपलब्धियों से भारत क्या सीख सकता है?

भारत की टेक इंडस्ट्री 7 प्रमुख केंद्रों से 26 शहरों में फैल रही: रिपोर्ट

Advertisement

प्रौद्योगिकी केंद्रों की अगली लहर चंडीगढ़, कानपुर, अहमदाबाद, मंगलुरु और नागपुर जैसे शहरों से उभरेगी।

Last Updated- August 30, 2023 | 7:58 PM IST
India's technology industry expanding from seven major hubs to 26 cities: Report
Unsplash

भारत की टेक इंडस्ट्री सात प्रमुख केंद्रों से चंडीगढ़, नागपुर और कानपुर जैसे 26 शहरों में विकेंद्रीकृत हो रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग 11-15 प्रतिशत तकनीकी प्रतिभा मझोले और छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) शहरों में है। डेलॉयट और नैस्कॉम की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में टेक इंडस्ट्री में काम कर रहे 54 लाख लोगों में ज्यादातर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे के सात प्रमुख शहरों में हैं।

टियर-2 और टियर-3 शहरों की तरफ बढ़ रही टेक इंडस्ट्री

‘भारत के उभरते प्रौद्योगिकी केंद्र’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की टेक इंडस्ट्री सात प्रमुख केंद्रों से 26 शहरों में फैल रही है। इसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों का भी प्रतिनिधित्व है। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 60 प्रतिशत ग्रेजुएट सात प्रमुख क्षेत्रों में छोटे शहरों से आते हैं। इनमें से 30 प्रतिशत स्नातक के बाद रोजगार के लिए महानगरों (टियर-1) में चले जाते हैं।

Also read: IT सर्विस सेक्टर की अर्निंग ग्रोथ FY 24 में घटकर 3 प्रतिशत रह जाएगी: ICRA

चंडीगढ़, कानपुर, अहमदाबाद, मंगलुरु और नागपुर होंगे नए आईटी हब

प्रौद्योगिकी केंद्रों की अगली लहर चंडीगढ़, कानपुर, अहमदाबाद, मंगलुरु और नागपुर जैसे शहरों से उभरेगी। इन शहरों को राज्य सरकारों के समर्थन, संचालन की कम लागत और प्रतिभा पूल तक बेहतर पहुंच के चलते लाभ मिल रहा है। इन उभरते केंद्रों में इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और डब्ल्यूएनएस जैसी कंपनियों का परिचालन एक या अधिक शहरों में है।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement